केदारनाथ- राज्यपाल बनने के बाद बद्री-केदार पहुचे भगत सिंह कोश्यारी! की पूर्जा अर्चना..

राज्यपाल बनने के बाद बद्री-केदार पहुचे भगत सिंह कोश्यारी! की पूर्जा अर्चना..
राज्यपाल बनने के बाद बद्री-केदार पहुचे भगत सिंह कोश्यारी! की पूर्जा अर्चना..
फोटो- मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी। 
कैलाश सिंह/केदारनाथ।  
महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद अब पहली बार बद्री-केदार यात्रा पर पहुचे हैं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज सुबह करीब साढे 9 बजे बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूर्जा अर्चना की। कोश्यारी केदारनाथ के वीआईपी हेलीपेड से  मंदिर परिसर पहुचे, जहां मंदिर समिति व प्रशासन से जुड़े अधिकारियांे-कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद राज्यपाल कोश्यारी ने मंदिर में बाबा की पूजा एवं जलाभिषेक किया। और मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद, माला भी भेंट की।


बाबा केदार की पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल कोश्यारी सीधे ध्यान गुफा भी पहुंचे। कुछ देर ध्यान गुफा को निहारने के बाद राज्यपाल कोश्यारी ने करीब 11 बजे हवाई मार्ग से श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु प्रस्थान किया। केदारनाथ में इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, पुजारी केदार लिंग, लेखाकार आर.सी.तिवारी, स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, मंदिर सुपर वाईजर  यदुवीर पुष्पवान, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, मनोज शुक्ला, सुदीप, मृत्यंजय हीरेमठ आदि मौजूद रहे। 


वही करीब 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यपाल कोश्यारी बद्रीनाथ दर्शन को पहुंचे, जहां मंदिर परिसर में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल  एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने उनकी अगवानी एवं स्वागत किया। जिसके बाद कोश्यारी ने दर्शन हेतु मंदिर में गये। मंदिर समिति द्वारा उनको अंगवस्त्र, एवं भगवान बद्रीनाथ जी का प्रसाद भेंट किया गया। कोश्यारी ने बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की। इस अवसर पर  मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी,सहायक अभियंता विपिन तिवारी, अपर धर्माधिकारी सत्य प्रसाद चमोला, अ.धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चैहान आदि मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇