कुंजापुरी मेलाः सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों ने लगाऐ मेले में चार चाॅद! जानिए क्या रहा आज खास

कुंजापुरी मेलाः सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों ने लगाऐ मेले में चार चाॅद! जानिए क्या रहा आज खास
सांस्कृतिक कार्यक्रम
वाचस्पति रयाल/नरेंद्र नगर। 
नरेंद्र नगर। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में जिले के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देश के अनेक हिस्सों की संस्कृति पर आधारित विविधता से भरे रंगा-रंग सांस्कृतिक एवं देश-प्रेम से ओत-प्रोत भाव गानों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। जिले की 1 दर्जन से अधिक विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत एक से एक बढ़कर दमदार प्रतियोगितात्मक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पांडाल में  ऐसा रंग जमाया कि  पंडाल में दर्शक भी झूमते नजर आए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैसिटों के प्रतिबंध के बावजूद ढोलक व तबले की थाप तथा बांसुरी की तान पर मंच की ओर बढ़ते व  थिरकते कलाकारों के सामूहिक  प्रदर्शन के एकरूपता भरे एक्शन निश्चित ही उनमें छिपी सांस्कृतिक प्रतिभा व सीखने की साधना को प्रदर्शित कर रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों कैसिटों के प्रतिबंध के चलते में वाद्य- यंत्रों के सुर ताल पर मंच पर बढ़ते और पड़ते कलाकारों के कदमों  के बेजोड़ एक्शन व शरीर की भाव-भंगिमाओं से पूरा पांडाल थिरक उठा। माध्यमिक विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेड़धार इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार, राइका  नरेंद्र नगर, माउंट कार्मेल विद्यालय, बालिका इंटर कॉलेज चंबा, बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ़ 

कार्यक्रम इतने मोहक थे कि मेला समिति के मुख्य संरक्षक क्षेत्रीय विधायक तथा प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व मेला समिति के अध्यक्ष पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार कार्यक्रम समाप्ति तक पांडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। विद्यालयों द्वारा प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों पर खुशी जताई और कार्यक्रमों के लिए बच्चों को तैयार करने वाले शिक्षकों की भी जोरदार प्रशंसा की ,कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को प्रायोजित करने पर कला क्षेत्र में रूचि रखने वाले प्रतिभाओं को  सीखने का मौका मिलेगा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा प्रधानाचार्य राजकुमारी प्रसाद सिंह प्रोफेसर डॉक्टर संजय महर, ऋतुराज सिंह नेगी, मदन चमोली ,शैलेंद्र नौटियाल के अलावा बड़ी संख्या  कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं व भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेश गुसाईं ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेले में विभिन्न खेलों के आयोजन ने बढ़ा दी है मेले की रौनक
नरेंद्र नगर। कुंजापुरी पर्यटन विकास के  44 वें मेले में इस बार नये खेलों के आयोजन मेले की रौनक बढ़ा दी है।बेमौसम बारिश के चलते खेलों में प्रतिभागियों की और दर्शकों की कोई कमी नहीं है। इस बार जहां पहली बार 21 किलोमीटर हाफ मैराथन और पौराणिक पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा आदि कुछ नये खेल मेले में पहली बार शामिल किए जा रहे हैं ,वहीं वॉलीबॉल की प्रतियोगिता इस बार नए अंदाज में कराई गई। पहली बार फ्लडलाइट में रात्रि  को आयोजित की गयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता  को देख दर्शक रोमांचित थे। मरकरी बल्बों की चमकती रोशनी में पांडाल सहित पूरा खेल मैदान दूधिया प्रकाश में  मानो नहा रहा था। प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया।
सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों में बंगाल इंजीनियरिंग रुड़की, कुरुक्षेत्र हरियाणा, रुड़की क्लब और उत्तराखंड पुलिस के बीच जबरदस्त भिड़ंत रही। मुजफ्फरनगर की जानी पहचानी टीम को पहले ही मुकाबले में बंगाल इंजीनियरिंग ने परास्त कर कर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला बंगाल इंजीनियरिंग  रुड़की और उत्तराखंड पुलिस के बीच खेला गया। पांच मैचों का  फाइनल मुकाबला कांटे का और बेहद रोचक रहा 
बंगाल इंजीनियरिंग रुड़की ने उत्तराखंड पुलिस को 25-22,21-25,25-18,19-25व 15-12 से  परास्त किया। प्रदेश के कृषि मंत्री से खिलाड़ियों के परिचय के बाद फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। मंत्री ने मैच के पांचों मुकाबले देखे।
माध्यमिक  विद्यालयों द्वारा तृतीय रात्रि के प्रतियोगितात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम के ऐच्छिक और अनिवार्य के परिणाम भी घोषित किए गए। बालिका अनिवार्य में बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर ने प्रथम ,माउंट कार्मेल क्रिश्चियन अकैडमी ने द्वितीय और बालिका इंटर कॉलेज चंबा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि  ऐच्छिक के अंतर्गत बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर प्रथम, बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़  ने द्वितीय तथा इंटर कॉलेज बेड़धार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 बालक वर्ग अनिवार्य और ऐच्छिक दोनों में इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दोनों प्रतियोगिताओं में इंटर कॉलेज बेड़धार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में में प्राथमिक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा माध्यमिक वर्ग में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल प्रथम राजकीय इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे। 
प्राथमिक  स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता  की अनिवार्य  वर्ग में माउंट कार्मेल क्रिश्चियन अकैडमी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कुमार खेड़ा व सरस्वती शिशु मंदिर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। ऐच्छिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम तथा माउंट कार्मेल क्रिश्चियन अकैडमी द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि उच्च वर्ग में ऐच्छिक प्रतियोगिता के अंतर्गत पॉलिटेक्निक नरेंद्र नगर प्रथम तथा धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय दूसरे स्थान पर रहा इसी वर्ग में अनिवार्य विषय के अंतर्गत राष्ट्रीय महाविद्यालय पर्सन राजकीय पॉलिटेक्निक द्वितीय स्थान पर रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇