रायवालाः साहब नगर सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनीता राणा ने प्रचार पर झौकी ताकत..
महेश पंवार/रायवाला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पांच अक्तूबर को मतदान किया जाना है। इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत मतदाताओं को रिझाने में झोंक दी है। इसी क्रम में जिला पंचायत साहब नगर सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनीता राणा ने भी घर घर जाकर जनसंपर्क किया गया।
प्रत्याशी अनीता राणा ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार प्रसार किया और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। अनीता राणा ने रायवाला गांव गौहरीमाफी, साहबनगर और खदरी में ताबड़तोड़ बैठकें की लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, गजेंद्र विक्रम साही, विमला नथानी, भूपेंद्र रावत हरीश कक्कड़, हरदीप सैनी, जसविंदर राणा, राम सिंह बगियाल, देवानंद बड़ौनी सहित भाजपा के कई नेताओं ने अनिता राणा के पक्ष में वोट मांगे।

