रायवाला- 18 पेटी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, कार सीज

18 पेटी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, कार सीज
शराब तस्करी करते पकड़ा गया युवक।
फोटो परिचय-शराब तस्करी करते पकड़ा गया युवक।
महेश पंवार रायवाला।
रायवाला पुलिस ने रेलवे अण्डर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार से 18 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चुनाव प्रचार में वोटरों को लुभाने के लिए शराब ले जाई जा रही थी। 

पांच अक्तूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जाना है। वहीं प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। मतदाता कहीं दूसरी पार्टी की ओर न चले जाएं इस डर से मतदाताओं को खुलेआम शराब परोसी जा रही है। वहीं देहरादून में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस किसी भी तरह की कौताही बरतने के मूड में नही है। लिहाजा जगह जगह छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। जिसके तहत मंगलवार को देर रात मुखबिर की सूचना पर रायवाला पुलिस ने हरिद्वार देहरादून हाइवे पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी ली जिसमें से 18 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि ने बताया कि शराब पंचायत चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए ले जाई जा रही थी। जिसकी कीमत  लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये है। पकडे़ गए युवक की पहचान रवी भट्ट पुत्र वीरेंद्र प्रसाद भट्ट निवासी गुलजार फार्म खदरी खड़क माफ श्यामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उस न्यायालय में पेश कर दिया है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇