हरिपुकलांः भाजपा के गढ़ में ही जंग से पहले भागे भाजपा प्रत्याशी ने अन्य की राह की आसान..

हरिपुकलां सीट पर जंग से पहले हारे भाजपा प्रत्याशी नाम वापस लेने से अन्य प्रत्याशियों की राह हुई आसान भाजपा का गढ़ रहा है हरिपुरकलां क्षेत्र 
भाजपा प्रत्याशी
महेश पंवार/रायवाला।
पांच अक्तूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान होना है। जिसमें पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए जनता वोट करेंगी। जहां एक ओर जिले की 40 जिला पंचायत सीटों पर भाजपा व कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं हरिपुरकलां एक सीट है जिसपर भाजपा और कांग्रेज दोनों के ही प्रत्याशी मैदान में नही हैं जिसके बाद अब निर्दलीय प्रत्याशियों की राह आसान हो गयी है। ऐसा तब हुआ जब भाजपा अधिकृत प्रत्यासी अनिता कंडवाल ने आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया। 

जिले की 40 जिला पंचायत सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने दावेदारी की हुई है। दोनों ही पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची भी जारी की हुई है। वहीं बात भाजपा का गढ़ माने जाने वाले हरिपुर कलां सीट की करें तो जहां फिल्हाल दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में नही है। आपको बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार नही उतारा है। लेकिन भाजपा ने इस सीट पर काफी असमंजस के बाद नाटकीय अनीता कंडवाल को अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था। लेकिन नाम वापसी के दिन एन वक्त पर अनिता कंडवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। अनिता कंडवाल के नामांकन वापस लेने पर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। 

वहीं भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के इस कदम के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों की राह आसान हो गयी है। आपको बता दें कि हरिपुरकलां जिलापंचायत सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा काई निर्णय नही ले पा रही थी। पहले तो शिवानी भट्ट को भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नियुक्त कर दिया गया लेकिन दो से अधिक बच्चे वाले मामले ने एन वक्त पर उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं हालांकि गीताजंलि जखमोला व रीना पोखरियाल ने अधिकृत प्रत्याशी के दावेदारी की थी लेकिन भाजपा ने इस पर ध्यान नही दिया और दोनों का नाम सूची में तक शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद पार्टी द्वारा अनीता कंडवाल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया, लेकिन ऐन वक्त पर अनीता कंडवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। अब भाजपा का गढ़ माने जाने वाले हरिपुरकलां क्षेत्र से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी चुनावी मैदान में नहीं है। अब इसके बाद अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों की राह आसान हो गयी है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇