रायवाला- पंचायत चुनाव में तेज हुआ प्रचार का दौर..

पंचायत चुनाव में तेज हुआ प्रचार का दौर
 प्रचार का दौर
महेश पंवार / रायवाला।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। घर-घर जनसम्पर्क किया जा रहा तो वहीं गांव में लाउडस्पीकर का शोर भी तेज होता जा रहा है। पांच अक्तूबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान किया जाना है। 


प्रत्याशियों के पास समय का अभाव है। जिसके चलते प्रत्यासी दिन हो या रात अपने प्रचार में जुटे हुए है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। घर-घर जनसम्पर्क किया जा रहा तो वहीं गांव में लाउडस्पीकर का शोर भी तेज होता जा रहा है। बात जिला पंचायत साहबनगर सीट की करें तो यहां सिर्फ तीन ही दावेदार खड़े हैं। इस सीट पर कड़ा मुकाबला भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनिता राणा और कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी कुसुम लता पैन्यूली और निर्दलीय प्रत्याशी रीना रांगड़ बीच होगा। वहीं बता जिलापंचायत की हरिपुरसीट की करें तो यहां न तो भाजपा और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मैदान में दिखायी दे रहे है। यहां चुनाव मैदान में तीनों ही प्रत्याशी निर्दलीय हैं। जिलापंचायत सदस्य की प्रत्याशी गीतांजलि जखमोला ने ग्राम प्रधान पद पर दांव खेला है। अधिकांश प्रत्याशियों ने बुधवार व गुरूवार को रैलियां आयोजित की हुई है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇