गजबः दम्पति मतदाता रह गए हैरान जब कोई ओर ही कर गया मतदान! पीठासीन अधिकारी ने भी नही सुनी शिकायत..
![]() |
| फोटो-सत्तेश्वरी मतदान केंद्र पर हुई गडबड़ी। |
महेश पंवार/रायवाला।
देहरादून के रायवाला में आज तब अजब सी स्थिति पैदा हो गयी, जब एक दम्पति (पति-पत्नी) मतदाता अपना मतदान करने पोलिंग बूथ में पहुची तो उसके तब होश उड़ गये जब उसे पता लगा कि उन दोनों का वोट तो पहले ही डाला जा चुका है, लेकिन ताजुब्ब इस बात का है कि पीठासीन अधिकारी ने उसकी एक नही सुनी। जिसके बाद फर्जी मतदान को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज प्रदेश भर में मतदान हुआ, ऐसे में कुछ अजब गजब मामले भी प्रकाश मे आ रहे हैं, रायवाला के सत्तेश्वरी मतदान केंद्र में जब एक महिला मतदाता मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहंुचता है तो उसे बताया जाता है कि उसके नाम से तो पहले ही मतदान हो चुका है है, पूरा मामला प्रतीतनगर के सतेश्वरी देवी मेमोरियल इंटर कालेज के मतदान केंद्र का है। जिसके बाद फर्जी मतदान को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा किया।
जिसके बाद प्रत्याशी ने फर्जी मतदान किए जाने की लिखित शिकायत पीठासीन अधिकारी से की, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने शिकायत को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। वार्ड संख्या पांच के मतदाता उम्मेद सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी अंशी देवी के साथ मतदान केंद्र पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके नाम से किसी ने वोट डाल दिया है। जिसके चलते उम्मेद सिंह व उसकी पत्नी मतदान करने से वंच्छित रह गए। इस तरह के मामले रायवाला गांव, हरिपुरकलां, छिद्दरवाला के मतदान केंद्रो पर देखने को मिली। वहीं कुछ मतदाताओं के पहचान पत्र बने होने के बाद भी उनका नाम वोटर लिस्ट में नही मिला।
