बिग बैकिंग- सड़क हादसे में कार चालक की मौत, एक दर्जन घायल

बिग बैकिंग- सड़क हादसे में कार चालक की मौत, एक दर्जन घायल
कार चालक की मौत
महेश पंवार/रायवाला।
हरिद्वार देहरादून मार्ग पर सत्यनारायण मंदिर के पास दो गाड़ियों में आमने  सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने विक्रम की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर सत्यनारायण मंदिर के समीप की है। जानकारी के अनुसार सुबह हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से ऋषिकेश की ओर जा रही थी और किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही मारूति वैन को टक्कर मार दी। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


सूचना मिलते ही रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को विक्रम के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं उपचार के दौरान मारुति वैन चालक जसवीर 40 पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम मोहमदपुर कुन्हारी सुल्तानपुर हरिद्वार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जसवीर अपने साथियों के साथ ऋषिकेश फोटो ग्राफी करने आया था। वहीं हादसे के दौरान कार के पीछे चल रहा एक मोटरसाइकिल सवार युवक भी इसकी चपेट में आ गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक और महिला भी घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार किया चल रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇