रूद्रप्रयागः चुनाव की तैयारियाॅ पूर्ण! कल होगा मतदान! सभी पोलिंग पार्टीयां पहुची अपने मतदान केन्द्रों मे..

रूद्रप्रयागः तैयारियाॅ पूर्ण! सभी पोलिंग पार्टीयां पहुची अपने मतदान केन्द्रों मे..
फोटो- मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टीयां।
फोटो- मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टीयां।
हरीश चन्द्र/ऊखीमठ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल होने वाल होने वाले प्रथम चरण के मतदान को निष्पक्ष सम्पन कराने के लिए सभी पोलिग पार्टीयां ऊखीमठ से रवाना होकर अपने गंतव्यो तक पहुँच चुकी है। ऊखीमठ में कल होने वाले प्रथम चरण के मतदान को सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तजाम किये गये हैं। शुक्रवार को 28 पोलिग पार्टीया ऊखीमठ से रवाना होकर अपने गंतव्यो तक पहुँच चुकी है आज सम्पन होने वाले प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है

शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिला अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ऊखीमठ ब्लॉक सभागार पहुँच कर चुनाव की तैयारियों का बारिकी से जायजा लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों - कर्मचारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को सम्पन कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी । शुक्रवार को ऊखीमठ से फापज, पाली, मनसूना,  गिरीया, गैड,  गडगू, यबुरूवा, लम्बगौडी, हूडडू, पठाली, डुगरसेमला, करोखी, सारी, किमाणा,  परकण्डी तृतीय,  भैसारी, गुप्तकाशी,  नाला प्रथम,  द्वितीय,  भेतसेम प्रथम,  द्वितीय, रूरूद्रपुर, देवशाल, बणसू, त्यडी, साकरी व देवर के लिए कुल 28 पोलिग पार्टीया ऊखीमठ से रवाना हुई तथा अपने गंतव्यो तक पहुँची । 17506 महिलाओं व 16174 पुरूष कुल 33680 मतदाताओं वाले इस विकासखंड को 2 जोन व 10 सेक्टरो में बाँटा गया है। 

इस विकासखंड में परकण्डी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के अलावा गुप्तकाशी तथा तोषी पोलिग बूथो को अति संवेदनशील तथा 23 पोलिग बूथ को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है । प्रथम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सम्पन कराने के लिए 82 पीठीसीन अधिकारियों के अलावा 328 अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गयी है तथा 6 टीमो को रिजर्व में रखा गया है सुरक्षा की  दृष्टि से 150 (एस आई हैड कास्टेबल, कास्टेबल), 220 पी आर डी जवानों,  100 होमगार्ड जवानों 21 वन दरोगाओध्वन रक्षको तथा एक कम्पनी पी ए सी तैनात की गयी है । चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को गंतव्यो तक पहुँचाने के लिए 5 बसों व 68 जीप टैक्सियो को लगाया गया है तथा 10 छोटे वाहनों को रिजर्व में रखा गया है।


फोटो- अधिकारियों को निर्देश देते डीएम मंगेश घिल्डियाल।
फोटो- अधिकारियों को निर्देश देते डीएम मंगेश घिल्डियाल। 
मतदान के दिन रहेगा सम्बन्धित विकासखण्ड़ में अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी (प0) मंगेष घिल्डियाल ने जानकारी दी कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषों के क्रम में प्रथम चरण में मतदान दिनांक 05 अक्टूबर, 2019 को जनपद रूद्रप्रयाग के विकास खण्ड ऊखीमठ, द्वितीय चरण के मतदान दिनांक 11 अक्टूबर, 2019 को विकास खण्ड जखोली एवं तृतीय चरण के मतदान दिनांक 16 अक्टूबर, 2019 को विकास खण्ड अगस्त्यमुनि में मतदान तिथियों को सार्वजनिक अवकाष घोषित किया जाता है।  

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇