देहरादून- नहाते हुए तेज बहाव में बहे दो युवक! एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी..


देहरादून- नहाते हुए तेज बहाव में बहे दो युवक! एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी..

 नदी से शव को निकालते एसडीआरएफ की टीम।
फोटो- नदी से शव को निकालते एसडीआरएफ की टीम। 
  • महेश पंवार/देहरादून। 

देहरादून के गुच्चुपानी पर्यटक स्थल में नहाने गये दो युवक अचान पानी के तेज बहाव में बह गये, सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची, और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया, एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है वही दूसरे युवक की तलाश में सर्च अभियान जारी है। 




जानकारी के मुताबिक आज दो युवक राजपुर रोड़ में स्थित चन्द्रोटी पुल के नीचे नदी में नहाने गये थे, कि अचानक दोनों युवक नदी के तेज बहाव में बह गये, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ को दी गयी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुच सर्च अभियान चलाया, देहरादून पुलिस ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, वही दूसरे युवक की तलाश लगातार जारी है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट सहस्त्रधारा द्वारा घटनास्थल में पहुचकर लापता लड़के को सर्च किया जा रहा है। घटना चन्द्रोटी पुल के नीचे नदी में नहाते हुए घटित होना बताया गया है। 




वही सर्च अभियान में मिला शव सचिन पुंडीर पुत्र सुभाष पुंडीर उम्र 19 वर्ष निवासी सहसपुर का बताया जा रहा है वही लापता युवक का नाम अंशुमन शुक्ला उम्र 17 वर्ष गोंड़ा यूपी बताया जा रहा है वही एसडीआरएफ और पुलिस का लापता युवक की खोज में सर्च अभियान जारी है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇