कुंजापुरी मेले का हुआ समापन! देखिए और क्या रहा समापन पर खास..


कुंजापुरी मेले के समापन पर कौशिक के हाथों पुरस्कार वितरित, गजा नगर पंचायत के भवन निर्माण हेतु डेढ़ करोड़ देने की घोषणा, नरेंद्र नगर में विकास कार्यों हेतु 50 लाख देने की घोषणा, नरेंद्र नगर में मलिन बस्ती निर्माण के लिए मांगा एस्टीमेट


  • वाचस्पति रयाल/नरेन्द्र नगर। 

नरेंद्र नगर। श्री कुंजापुरी सिद्ध पीठ के नाम से आयोजित होने वाले 44 वें पर्यटन एवं  विकास मेले का समापन यहां शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं आकर्षक पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। आठ दिवसीय मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के शहरी एवं विकास मंत्री मदन कौशिक ने मेले में आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में  विजयी  प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।




मेले के समापन पर पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेश के शहरी एवं विकास मंत्री मदन कौशिक के सम्मान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, माउंट कार्मेल क्रिश्चियन अकैडमी व बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान के साथ आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले के समापन पर  बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए शहरी एवं विकास मंत्री मदन कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी संस्कृति व सभ्यता के ध्वज वाहक हैं, इस तरह के मेलों में पौराणिक संस्कृति और सभ्यता का प्रदर्शन भावी पीढ़ी को अपनी पुरानी संस्कृति से जोड़ने का सबसे नायाब तरीका है।
अपने संबोधन में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का जिक्र करते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा कि ऐसे कर्मठ, चिंतनशील और विकास के प्रति संघर्षरत ऊर्जावान व्यक्तित्व का धनी नेतृत्व जिस विधानसभा को मिला हो भला वह विधानसभा विकास के कैसे बिछड़ सकती है। मेला समिति के अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की मांग पर मुख्य अतिथि कौशिक ने नगर पालिका क्षेत्र नरेंद्र नगर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की और अध्यक्ष द्वारा  मलिन बस्ती निर्माण मामले में कहा कि मलिन बस्ती के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजें, नियमानुसार मलिन बस्ती का निर्माण करा दिया जाएगा।



गजा नगर पंचायत भवन के नव निर्माण हेतु शहरी विकास मंत्री ने डेढ़ करोड़ रुपए देने की घोषणा की और भवन का स्टीमेट भी भेजने को कहा। मेला समिति के मुख्य संरक्षक वह प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री शुभम याद नहीं मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 1974 से आयोजित होने वाला श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला युवाओं को अपनी पौराणिक संस्कृति से अवगत कराने ,खेलो और सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देता है।
उनियाल ने नरेंद्र नगर को पर्यटन से जोड़ने तथा कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए शहरी विकास मंत्री से गुजारिश की  तो शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वे भाई उनियाल की बात को नकार नहीं सकते, उन्होंने संबंधित विकास योजनाओं का स्टीमेट देने को कहा। उनियाल ने ढालवाला और तपोवन क्षेत्र को कुंभ मेला क्षेत्र में लेने की बात करते हुए कहा कि इससे वहां अपेक्षित विकास हो पाएगा।




 मेला समिति के अध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए अपने नगर क्षेत्र की कई समस्याएं मुख्य अतिथि के समक्ष रखी, जिन्हें हल करने की बात शहर विकास मंत्री ने कही। मेला समिति की सचिव और उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने पहाड़ी पौराणिक वेशभूषा की शानदार प्रस्तुति के लिए महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में आगे हैं और महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की लाभकारी योजनाओं का उन्हें लाभ लेना चाहिए।
 इस मौके पर मेले में आयोजित विभिन्न खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों मेें विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के हाथों में पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत गजा की अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, डॉक्टर संजय महर, राजेंद्र सिंह खाती,पूर्व पालिका अध्यक्ष सोबन सिंह नेगी,तहसीलदार दयाल सिंह भंडारी ,नरपाल सिंह भंडारी, श्रीमती सुमन गुप्ता, पंकज ड्यूंडी, यशपाल सिंह राणा, वीर विक्रम सिंह रावत आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समापन अवसर पर मौजूद थे। संचालन महेश गुसाईं ने किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇