पन्द्रह सालों बाद मिला नरेन्द्रनगर को ईमानदार पालिका अध्यक्ष- सुबोध उनियाल! कृषि मंत्री ने किया खेलों का उद्घाटन

पन्द्रह सालों बाद मिला नरेन्द्रनगर को ईमानदार पालिका अध्यक्ष- सुबोध उनियाल! कृषि मंत्री ने किया खेलों का उद्घाटन
श्री कुंजापुरी सिद्ध पीठ पर्यटन एवं विकास मेले
फोटो- अतिथियों को सम्मानित करते कृर्षि मंत्री सुबोध उनियाल व पालिका एंव मेला अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम पंवार।
वाचस्पित रयाल/नरेंद्र नगर। 
नरेंद्र नगर। श्री कुंजापुरी सिद्ध पीठ पर्यटन एवं विकास मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न खेलों का उद्घाटन यहां प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने मार्च पास्ट की सलामी व खेल झंडा फहराने के साथ खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम पंवार का सम्मान करते हुए कहा कि नरेन्द्रनगर को 15 सालों से जिस ईमानदार पालिका अध्यक्ष की तलाश थी वो अब 15 सालों बाद मिला है। 
इस अवसर पर खेलों में प्रतिभाग करने आये प्रखंड के  विद्यालयों के 400 के लगभग छात्र- छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक यूनिफार्म में शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन कर बेहतरीन अनुशासन का परिचय दिया। हरिद्वार से आई 40 पीएसी बैंड धुन व एनसीसी कैडेट टुकड़ी के छात्रों की अगुवाई में मार्च पास्ट का आकर्षक कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के सम्मान में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने स्वागत गान, सरस्वती वंदना के साथ शानदार रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


नरेन्द्रनगर को ईमानदार पालिका अध्यक्ष
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने खेलों में प्रतिभाग करने आये  छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरों को लंगड़ी दे कर आगे बढ़ने की कुप्रवृत्ति पतन की ओर ले जाने और प्रतिभावान व प्रेरणा के स्तंभों से प्रेरणा लेकर सीखने व आगे बढ़ने की प्रवृत्ति शिखर पर पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करती है, उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को कई प्रेरणा प्रद प्रसंगों से सीख लेने की नसीहत भी इस मौके पर दी। कबड्डी मैट व हाई जंप किट देने की भी कृषि मंत्री ने घोषणा की। 
उनियाल ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से जिस तरह के कर्मठ और ईमानदार अध्यक्ष की उन्हें और जनता को तलाश थी आज राजेंद्र विक्रम पंवार के  रूप में वह हमें मिल चुका है। खेलों के आयोजन के कार्यक्रम के इस अवसर पर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत माने जाने वाले जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित चिपको आंदोलन के प्रेणेता धूम सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री कुंजापुरी सिद्ध पीठ पर्यटन एवं विकास मेले
फोटो- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती छात्राऐं। 
मेला समिति के अध्यक्ष व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने जहां प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को खेलों में सफलता अर्जित करने की शुभकामनाएं दी, वहीं कृषि मंत्री से खेलों को बढ़ावा देने हेतु कबड्डी मैट उपलब्ध कराने की गुजारिश की, जिसे कृषि मंत्री उनियाल ने उपलब्ध कराने की घोषणा की। खिलाड़ियों से परिचय के बाद मुख्य अतिथि उनियाल के समक्ष 600 तथा 800 मीटर बालक-बालिका दौड़ संपन्न कराई गयी। 600मी० बालक वर्ग में सुदूर क्षेत्र बैराई गांव(दोगी)के  मोहन सिंह भंडारी प्रथम, शिवपुरी कॉलेज के अरविंद सिंह द्वितीय व चाका के सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि इसी दौड़  बालिका वर्ग में पट्टी दोगी पाव की देवी इंटर कॉलेज की शीतल जेटली प्रथम पोखरी की पूजा द्वितीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर की साधना तीसरे स्थान पर रही।


800 मीटर बालक वर्ग में दोगी पट्टी घेराधार इंटर कॉलेज के कुलदीप सिंह ने प्रथम, इसी क्षेत्र में स्थित पाव की देवी इंटर कॉलेज के संदीप जेठुडी़ ने द्वितीय और इसी दोगी क्षेत्र के गूलर इंटर कॉलेज की विजय भंडारी तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ की नौ विजेताओं में 7 छात्र-छात्राएं सुदूर क्षेत्रों की इंटर कालेजों व हाईस्कूलों में अध्ययनरत हैं, इससे स्पष्ट है कि सुदूर गांव क्षेत्र में भी प्रतिभाएं छिपी हुई हैं जिन्हें तरासने व आगे बढ़ाने की  जरूरत है।

खेलों को संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक रफीक अहमद, सुमन गुप्ता ,राजपाल राणा ,दाताराम भट्ट ,आलोक चौधरी ,राजू भारती ,श्याम सिंह सरियाल,सुमित कुकसाल आदि महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। संचालन शिक्षक महेश गुसाईं दीवान सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।  इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य राजनाथ सिंह, राजकुमारी प्रसाद सिंह, अलख नारायण दुबे, शिक्षक वर्ग ,जनप्रतिनिधि गण आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇