पंचायत चुनावः पहाड़ में अबतक का सबसे बड़ा जखीरा! यहां हुई 64 लाख की 1396 पेटी अवैध शराब जब्त..

पंचायत चुनावः पहाड़ में अबतक का सबसे बड़ा जखीरा! यहां हुई 64 लाख की 1396 पेटी अवैध शराब जब्त.. 
पिथौरागढ़ में पकड़ी गयी अवैध शराब
सांकेतिक फोटो
शैलेन्द्र कुमार सिंह/पिथौरागढ़। 
देवभूमि में हो रहे पंचायत चुनाव अवैध शराब मफिया के लिए चाॅदी काटने का सबसे बड़ा जरिया साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, अवैध शराब माफिया की पहाड़ मे हो रहे पंचायत चुनाव पर गिद्धदृष्टि पड़ी हुई है, यही कारण है कि बीते 28 सितम्बर को रायवाला पुलिस द्वारा 465 पेटी अवैध शराब को पकड़े अभी एक सप्ताह भी नही बीता कि पिथौरागढ़ में शराब का सबसे बड़ा जखीरा यानी की 1396 पेटी अवैध शराब पुलिस ने पकड़कर जब्त की है, पकड़ी गयी अवैध शराब की कुल कीमत करीब 64 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने 1396 पेटी अवैध शराब के साथ तीन अवैध शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। वही पूरे मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं।  

पिथौरागढ़ में पकड़ी गयी अवैध शराब
पिथौरागढ़ में पकड़ी गयी अवैध शराब 
पंचायत चुनावों में हो रही अवैध शराब तस्करी को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस ने बीते 24 घंटों में अवैध शराब को लेकर सबसे बड़ी कार्यवाही की है, पुलिस ने अवैध शराब का अबतक का सबसे बड़ा जखीरा पकड़ा है, पिथौरागढ़ पुलिस ने 3 अलग-अलग जगहों से 64 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी है, मुखिबर की सूचना के आधार पर पिथौरागढ़ पुलिस ने गंगोलीहाट में दो जगहों पर 780 पेटी और ओग्ला में 616 पेटी शराब पकड़ी गई है। 

पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ अवैध शराब तस्करी में संलिप्त 3 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है, भारी मात्रा में अवैध शराब के जखीरा पकड़े जाने पर अब आबकारी विभाग पर भी सवालिया निशान लगा है, खुद पुलिस भी इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मान रही है,  एसपी पिथौरागढ़ आरसी राजगुरू का कहना है कि पकड़ी गई शराब के मामले में आबकारी विभाग की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। 
प्रदेश में इस समय हरिद्वार को छोड़ बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू है, ऐसे में पहाड़ा पर अवैध शराब माफिया की नजर है, इसमें कई अधिकारी भी इन शराब माफिया की मदद कर रहे हैं, नही तो ऐसा मुमकिन नही कि अवैध शराब की ये खैप पहाड़ के दूरस्त क्षेत्रों में पहुच जाए व आबकारी विभाग को इसकी भनक भी न लगे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇