पहले चरण के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान।




हरीश थपलियाल/ उत्तरकाशी।। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मददेनजर उत्तरकाशी जिले में तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी। 5 तारीख यानी कल होने वाले मतदान के लिए सभी पूलिंग पार्टियां आज भटवाड़ी और डुंडा ब्लॉक  से अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो चुकी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट कपिल रावत  की माने तो कल सुबह 8 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। वही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार शाम 5 बजे के बाद किसी को भी मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डुंडा ब्लॉक में मतदान के लिए 35097 और भटवाड़ी में 50425 मतदाता इस मतदान प्रक्रिया में ग्राम प्रधान, सदस्य क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत चुनने के मत अधिकार का प्रयोग करेंगे । इस पूरी प्रक्रिया को शांति पूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की जा चुकी है।कल के बाद 11 और 16 तारीख को मतदान होगा। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।।।


पहले चरण के पोलिंग पार्टियों का विवरण।।।
----------------------------------------------------

डुंडा विकास खंड
----------------------

121 पोलिंग पार्टी।।  सेक्टर मजिस्ट्रेट 8 जोनल-3

भटवाड़ी विकास खंड
-------------------------
96 पोलिंग पार्टियां
सेक्टर मजिस्ट्रेट-11
जोनल-2

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇