ब्रेकिंग न्यूज- पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन से बंद..
भगवान सिंह/पौड़ी।
पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज सुबह से भूस्खलन से बंद है, जिसके कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भले ही एनएच हो लेकिन एनएच होने के बावजूद भी यहां मलबा हटाने को एक ही जेसीबी पहुँचा है वो भी करीब एक घंटे बाद, जिसके कारण कछुआ गति से काम हो रहा हैं जिससे पौड़ी श्रीनगर के बीच आवागमन करने वाले नौकरी पेशा वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना ही पड़ रहा है, साथ ही कोटद्वार और अन्य इलाकों को जाने वाले लोग सैकड़ों की संख्या में जाम में फंस गये हैं, जिससे लोगों में राष्ट्रीय राजमार्ग और पौड़ी प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।
