कोटद्वार-रिखणीखाल मार्ग पर वाहन दुर्घटना! एक की मौत तीन घायल..
पौड़ी जनपद में लैंसडौन तहसील में रिखणीखाल मे सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी, जबकि 3 अन्य यात्री घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है, जहां तीनों घायलों का ईलाज चल रहा है।
सूचना के अनुसार पौड़ी जनपद में लैंसडौन तहसील के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक कोडिया द्वारा जानकारी दी गयी कि ग्राम जलेथा के पास रिखणीखाल-डेरियाखल-कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक वाहन मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर 4 व्यक्ति घायल हो गए है। जिन्हें छावनी लैंसडौन चिकित्सालय में उपचार को लेे जाने पर एक महिला को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। जबकि तीन अन्य घायलों को छावनी लैंसडौन में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार हेतु रेफर किया गया। वाहन मारुति कार संख्या यूके15बी2023 बताई गई है।
