रूद्रप्रयाग- कुल 59.32 मतदान! महिलाओं ने पुरूषों से 22 अधिक मतदान कर मारी बाजी..
मुख्य बातें-
- जखोली विकासखण्ड़ में 59.32 प्रतिशत कुल वोटिंग।
- जखोली में महिला मतदाताओं ने की 70.65% वोटिंग।
- जखोली में पुरूष मतदाओं ने की 48.23% वोटिंग।
- पहले चरण में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत था बेहद कम, पुरूषों से किया था 20 प्रतिशत कम मतदान।
- लेकिन दूसरे चरण में पुरूषों का हिसाब किया चुकता, साढे 22 प्रतिशत पुरूषों से अधिक किया मतदान।
त्रिस्तरीय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रूद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखण्ड में मतदान समाप्त हो चुका है, पहले चरण ऊखिमठ विकासखण्ड की तुलना में दूसरे चरण में जखोली विकासखण्ड़ में मतदान बेहद कम रहा, बीते 5 अक्टूबर को पहले चरण के अन्र्तगत ऊखीमठ विकासखण्ड़ में 72.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन दूसरे चरण में मतदान 13.39 प्रतिशत गिरकर मात्र 59.32 प्रतिशत रहा, लेकिन विश्लेषण करने के बाद एक और बात सामने आती हैं कि पहले चरण में जहां महिलाऐं मतदान करने में पुरूषों से पिछड़ गयी थी और महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों की अपेक्षा पहले चरण के अन्र्तगत ऊखीमठ विकासखण्ड़ में 20 प्रतिशत कम रहा था, वही इस बार स्थिति बिल्कुल उल्टी है, जखोली विकासखण्ड़ की महिलाओं ने पुरूषों को मतदान में 22.42 के बड़े अन्तर से पीछे छोड़ दिया, यानी कि ऊखीमठ का हिसाब जखोली में चुकता कर बकाया भी लगा दिया। मतदान केन्द्रों से जहां पुरूष गायब दिख रहे थे वही महिलाओं की सुबह से ही लम्बी लम्बी लाईनें लगी हुई थी, पहाड़ में पहाड़ी जैसी कठिन जीवन जीने वाली महिलाओं का पंचायतों में सबसे ज्यादा जुड़ाव होता है, ऐसे में महिलाऐं जहां मतदान कर अपना गांव की भविष्य की सरकार चुन रही हैं वही महिलाओं के सामने कई मुद्दे भी हैं जिन्हें लेकर वो मतदान कर रही हैं। पहाड़ी खबरनामा ने कुछ महिला मतदाताओं से बातचीत की, देखिए विडियो क्या पंचायत प्रत्याशीयों से क्या उम्मीदें हैं महिला मतदाताओं को-
देखिए विडियो- महिला मतदाताओं से बातचीत।
ऐसे में अब 16 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान होना हैं, जिसमें अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ को रखा गया है, अब देखना होगा कि अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ मेें मतदान प्रतिशत क्या रहता है, जिले के अबतक के मतदान प्रतिशत को अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ और आगे बढाता है या नही, वही खास नजर महिलाओं और पुरूषों के मतदान प्रतिशत पर भी रहेगी, जिसमें अब महिलाओं के हाथ में फिलहाल बाजी है, लेकिन महिला पुरूष के मतदान प्रतिशत में ज्यादा बड़ा अन्तर नही है दोनों चरणों को मिलाने पर ये अन्तर मात्र ढाई प्रतिशत का है, ऐसे में अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ के मतदान के बाद ही ओवरआल स्पष्ट कहना सही रहेंगा।
