गांधी जयंती पर फिट इंडिया और स्वच्छता दौड़ का आयोजन
![]() |
| फोटो परिचय-केवी रायवाला में गांधी जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते शिक्षक और अभिभावक। |
महेश पंवार / रायवाला।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर केंद्रीय विद्यालय रायवाला में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और कर्मचारियों सर्वधर्म प्रार्थना कर दौड़ का आयोजन किया। फिट इंडिया और स्वच्छता का वादा, दो किलोमीटर दौड़ का इरादा कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान प्रतिभागियों ने रायवाला कैंट में दो किलोमीटर स्वच्छता दौड़ लगाई और सफाई अभियान चलाया। सड़कों के किनारे पड़े कूड़े करकट को एकत्र किया गया और नष्ट कर दिया गया। दौड़ को प्रभारी प्राचार्या अनीता बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जेएमडी बिल्डर्स व अशोक स्पोर्ट्स ने भी सहयोग किया।
भ्रात मंडल सेवा भारती ने बोक्सा बस्ती साहबनगर में स्वच्छता अभियान चलाया। नवदीप फाउंडेशन के सदस्यों ने रायवाला में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तो वहीं संत निरंकारी मिशन से जुडे़ सैकड़ों संतों ने प्रतीतनगर सत्संग भवन से रायवाला स्टेशन तक सफाई अभियान चलाया। उधर उगते संस्थान नेपाली फार्म द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (स्किल प्रो) एवं उगते योगपीठ के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा आस-पास के क्षेत्र में बिखरे हुए कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राजेन्द्र गैरोला, राकेश बलूनी, पूजा नौटियाल, ममता रयाल, राजकुमार सरोहा, चेतन चैहान, मंजु एवं प्रीती आदि रहे।
