रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा! गांधी जयन्ती पर स्वच्छता रैली में शामिल होने गये बच्चे को बोलोरो ने कुचला..

रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा! गांधी जयन्ती पर स्वच्छता रैली में शामिल होने गये बच्चे को बोलोरो ने कुचला..
बच्चे को बोलोरो ने कुचला
हरीश चन्द्र/ऊखीमठ। 
रूद्रप्रयाग के ऊखीमठ में आज एक दर्दनाक हादसे में मां के सामने ही 4 साल के बच्चे की मौत हो गयी, बताया जा रहा है कि यात्रीयों को बद्रीनाथ यात्रा पर जा रही एक तेज रफतार बोलोरो वाहन ने गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता रैली में सम्मलित एक 4 साल के बच्चे को कूचल दिया, घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

घटना आज सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट की बतायी जा रही है, जब गांधी जयन्ती के अवसर पर देशभर की तरह रूद्रप्रयाग के ऊखीमठ में भी स्वच्छता रैली निकाली जा रही थी, बताया जा रहा है कि ऊखीमठ के कुण्ड के समीप संसारी मोटर मार्ग में यह दर्दनाक हादसा हुआ, गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वछता कार्यक्रम में एक माँ के आँखों का तारे ने हादसे के कारण उसके सामने ही दम तोड़ दिया, आप समझ सकते है कि मां की आत्मा पर उस समय क्या बीती होगी। 

चार साल का आर्यन प्राथमिक विद्यालय सांसारी में कक्षा 1 में पढ़ता था, बताया जा रहा है कि चार साल के मासूम आर्यन पुत्र किशन सिंह बर्तवाल आज स्वछता अभियान में अन्य बच्चों की तरह शामिल हुआ था, रैली में आर्यन अपनी मां उर्मिला देवी का हाथ पकड़ कर चल रहा था कि अचानक बच्चे का हाथ माँ के हाथ से छुटा और तभी एक पर्यटक की बोलोरो वाहन ने आर्यन को टकरा गया, जिसके बाद आर्यन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, एसपी आजय सिंह ने बताया कि बोलोरो वाहन संख्या यूके150148 व वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वाहन चालक के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇