रूद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बम्पर 72.71% मतदान! मतदान को लेकर दिखा लोगों में भारी उत्साह

रूद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बम्पर 72.71% मतदान! मतदान को लेकर दिखा लोगों में भारी उत्साह
फोटो- मतदान को लेकर दिखा लोगों में भारी उत्साह।
हरीश चन्द्र/ऊखीमठ। 
रुद्रप्रयाग जनपद में ऊखीमठ विकासखण्ड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान समाप्त हो चुका है,  राज्य निर्वाचन आयोग आंकड़ों के अनुसार जनपद में करीब 72.71 प्रतिशत मतदान हुआ है,  ज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रूद्रप्रयाग के ऊखीमठ विकासखण्ड़ में पंचायत चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए विकासखंड को 2 जोन व 10 सेक्टरो में बाँटा गया था, जिसमें से 10 सेक्टरों के आंकड़े निर्वाचन अधिकारियों तक पहुच चुके हैं। 


रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ प्रथम चरण में 46 प्रधान पदए 28 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुए हैं, जिले के ऊखीमठ ब्लॉक में 82 मतदान केंद्र में 33680 वोटर हैं जिन्होंने 135 प्रधान प्रत्याशियों, 66 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों व 15 जिला पंचायत सदस्यो के भाग्य का फैसला बैलेट बाक्स में बन्द हो गया है। वही इस बार भी पंचायत चुनाव में लोगों में मतदान के प्रति भारी उत्साह दिखा, 72.71% मतदान इसी और इशारा कर रहा है। 
रूद्रप्रयाग के ऊखीमठ
फोटो- वोट देने के लिए बुर्जुग को लाते लोग व वोट देने के बाद घास लाने जाती महिलाऐं। 


ऊखीमठ में सेक्टर वाईज आंकड़ों की बात की जाए तो गुप्तकाशी मे 66.96, देवर में 70.56, मनसूना में 77. 02, रासी में 70.1, कालीमठ में 78. 26, परकण्डी में 64.65, ल्वारा में 67.25, रवि गांव में 76. 98, त्रियुगीनारायण में 65.1 प्रतिशत मतदान हुआ है राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार ऊखीमठ विकासखण्ड़ में 33682 मतदाताओं में से 24491 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 11073 महिला मतदाताओं और 13418 पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇