जखोली- युवाओं को शराब परोस चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश! क्या होगी कार्यवाही..?


युवाओं को शराब परोस चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश! क्या होगी कार्यवाही..

चुनावी वैतरणी पार
फोटो- जखोली विकासखण्ड के ईजरा गांव में वायरल हुई आपत्तिजनक फोटोज। 
रामरतन पंवार/रूद्रप्रयाग। 

उत्तराखण्ड़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे हैं, जनता के पास अपने सही प्रतिनिधि चुन अपने गांव की सरकार बनाने का मौका है, प्रत्याशी अपने व्यवहार, कार्यो और क्षमता के भरोसे मतदाताओं को अपने और झुकाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर युवा मतदाताओं को शराब परोस कर अपनी चुनावी वैतरणी पार करने की भी कोशिश हो रही है इससे चुनाव आचार संहिता ही नही बल्कि युवाओं का सुनहरा भविष्य भी पंचायत चुनाव की भेंट चढ़ रहा है। कई जगहों पर प्रत्याशी अपने भविष्य संवारने के लिए युवाओं का भविष्य खराब कर रहे हैं।  


युवाओं को शराब परोस
फोटो- जखोली विकासखण्ड के ईजरा गांव में वायरल हुई आपत्तिजनक फोटोज। 
ताजा मामला रूद्रप्रयाग के जखोली विकासखण्ड के ईजरा गांव का है, जहां पंचायत चुनाव की काली रात्री (मतदान से पहले का दिन) यानी 10 अक्टूबर की कुछ आपत्तिजनक फोटो वायरल हो रही हैं, फोटो में कुछ युवाओं को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा शराब व बीयर की कैन दिए गये हैं, बात इतनी ही नही है बल्कि युवाओं की शराब पीते हुए फोटो तक खिंची हुई हैं, जो कि रात्री को ही शोसल मीडिया में वायरल भी की गयी, सवाल ये भी है कि क्या अन्य युवाओं को भी इसी तरह का प्रलोभन देने के लिए ये फोटो वायरल की गयी। 


बड़ी बात ये है कि अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने के लिए गांव के भोले भाले युवाओं को पंचायत चुनाव में फ्री की शराब का झांसा दिया गया, जो कि चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन तो है ही साथ ही युवाओं का भविष्य भी अंधकार में डालने वाला पाप है, ऐसे में चुनाव जीतने के बाद ये प्रत्याशी कैसे गांव का भला कर सकते हैं, पूरे मामले मे अबतक ये पता नही चल पाया है कि कौन से प्रत्याशी ने युवाओं को शराब परोसकर अपनी चुनावी वैतरणी पार लगाने की कोशिश की है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇