बिग बैकिंग- पूर्व सीएम हरीश रावत अस्पताल में भर्ती!

बिग बैकिंग- पूर्व सीएम हरीश रावत अस्पताल में भर्ती! 
 पूर्व सीएम हरीश रावत अस्पताल में भर्ती
 पूर्व सीएम हरीश रावत अस्पताल में भर्ती
महेश पंवार/देहरादून। 

उत्तराखण्ड़ की पूर्व सीएम हरीश रावत को चक्कर आने के बाद आज मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हरीश रावत को गर्दन में एक बार फिर दर्द की शिकायत हुई थी, हांलाकि उनके मेडिकल चेकअप के बाद डाक्टरों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई है, जानकारी के मुताबिक आज सुबब पूर्व सीएम हरीश रावत को चक्कर आया, जिसके बाद उन्होने गर्दन और कमर दर्द की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका ईलाज चल रहा है। 


सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने अस्पताल पहुच जाने हरीश रावत का हाल।
फोटो- सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने अस्पताल पहुच जाना हरीश रावत का हाल। 
मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत के चैकअप के बाद यूनिट हेड़ डा0 संदीप तंवर ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सीएम हरीश रावत का डायगनोस किया। उनकी सारी मेडिकल रिर्पोट सामान्य हैं, डाक्टरों ने हरीश रावत को किसी भी प्रकार की सीने में दर्द से भी इन्कार किया है। 

हरीश रावत के पीआरओ जसबीर रावत के मुताबिक भी उनकी सभी जांच रिर्पोट डाक्टरों ने सामान्य बताई हैं, हरीश रावत को गर्दन में दर्द के बाद सुबह चक्कर आए थे जिसके बाद उन्हे मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, आपको बतादें कि उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री रहते हुए भी हरीश रावत के गर्दन में हाॅलीकाप्टर से सफर के दौरान दिक्कत आई थी, जिसके बाद उनका लम्बा ईलाज भी चला था। और काफी समय बाद गर्दन का दर्द ठीक हो पाया था लेकिन एक बार फिर गर्दन में दर्द के शिकायत के बाद उनका पुराना गर्दन दर्द का रोग ताजा होता हुआ नजर आ रहा है।
हरीश रावत की फेसबुक पेज की पोस्ट


वही हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज से अपने प्रशंसकों के लिए लिखी पोस्ट में बताया कि मैं स्वस्थ्य हुं, डाक्टरों ने मेरी तकलीफ का कारण ढुंढ लिया है, एक दो दिन में मैं ठीक हो जाऊंगा, इसलिए मेरे शुभचिन्तकों को देहरादून आने या चिन्ता करने की आवश्यकता नही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇