घनसाली- भिलंगना नदी मे बहा शादी में सम्मलित होने आया बराती! खोजबीन जारी..
घनसाली से दुखद खबर है, घनसाली बाजार में शादी में सम्मलित होने आया एक बराती के भिलंगना नदी में बहने से हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद से यूवक की खोजबीन जारी है, एसडीआरएफ की टीम भिलंगना नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अबतक यूवक का कोई पता नही चल पाया है।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद से ही लापता बराती के गांव अमृतसर बासर में भी शोक का माहौल है।
घटना करीब शाम 4 बजे की है जब घनसाली बाजार में स्थित शैल शिखर होटल में शादी का उत्सव चल रहा था, शादी में सम्मलित होने के लिए घनसाली के ही अमृतसर बासर निवासी 45 वर्षीय गोकुल देव बड़ोनी पुत्र फतेहराम भी आए हुए थे, शाम 4 बजे करीब वो भिलंगना नदी में नहाने के लिए उतरे, लेकिन अचानक गोकुल देव बड़ोनी का पैर फिसल गया, जिसके बाद भिलंगना नदी के तेज बहाव में बहने के बाद लापता हो गये।
जिसके बाद पूरे घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पूलिस, प्रशासन व एसडीआरएफ को दी गयी, घटना के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अबतक लापता व्यक्ति को नही ढुढा जा सका है।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद से ही लापता बराती के गांव अमृतसर बासर में भी शोक का माहौल है।
