हरीश थपलियाल/ उत्तरकाशी।।। एसपी पंकज की अध्यक्षता में मासिक अपराध पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अधीनस्थ अधिकारियों साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया। एसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर लगातार बढ़ते नशे के विरुद्ध जिले में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के बाहर जाने वाले मार्ग पर सक्रियता से अपराध पर नकेल कसी जा सकती है। उन्होंने पुलिस से घटना कर अपराधियों के भागने के मार्ग चिह्नित कर वहां हर समय पैनी नजर रखने के निर्देश दिए जिससे अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार होने में सफल न हो पाएं। इस दौरान सितंबर माह में उत्कृष्ट कार्य के लिए धरासू,पुरोला, मोरी के एसओ विनोद थपलियाल,केदार सिंह चौहान, ऋतुराज के अलावा बड़कोट थाने के कांस्टेबल गुलशन नेगी को एसपी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा के दौरान एसपी पंकज भट्ट ने अपराध पर नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त बढ़ाते हुए आपसी सामंजस्य से काम करने के निर्देश दिए। कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए थानाध्यक्ष प्रभावी कार्रवाई करेंगे। एसपी ने क्षेत्र में पंचायत चुनाव के मध्यनजर अवैध शराब तस्करी के लिए टीमें बना कर कार्य करने के लिए कहा। इस अवसर पर सीओ कमल सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक हीरा लाल बिजल्वाण समेत सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।।