घायल जंगली हिरण पहुचा रूद्रप्रयाग पुलिस के पास! पुलिस ने की मदद..

घायल जंगली हिरण पहुचा रूद्रप्रयाग पुलिस के पास! पुलिस ने की मदद..
हिरण कांस्टेबल के साथ
फोटो- पुलिस के बैरियर में पहुचा जंगली हिरण कांस्टेबल के साथ। 
सत्यपाल नेगी/रूद्रप्रयाग। 
उत्तराखण्ड़ की मित्र पुलिस मात्र नागरिकों की ही नही बल्कि जंगली जानवरों के लिए सेवा, सुरक्षा और मित्रता का भाव रखती है, रूद्रप्रयाग में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब जंगल से घायल होकर एक हिरण मित्र पुलिस के बैरियर में आ पहुचा, मित्र पुलिस के जवान ने भी घायल हिरण को निराश नही किया और प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को सौंप दिया। 


जी हां बीते शुक्रवार को रूद्रप्रयाग के जवाडी बाईपास बैरियर में ड्यूटीरत पुलिस कर्मी कांस्टेबल अभिषेक कुमार व कांस्टेबल भूपाल सिंह को अचानक बैरियर के पास जंगल से आया एक घायल हिरन दिखा, वैसे जंगली हिरण काफी फुर्तीला और शर्मिला होता है, इन्सानों को दूर से ही दूखने पर गोली की मार रफूचक्कर हो जाता है, लेकिन दोनों कांस्टेबल जब हिरण के पास गये तो हिरण घायल अवस्था में था और भागने की ताकत तक हिरण मे नही बची थी। ऐसे में अगर शरारती तत्वों को ये घायल हिरण दिख जाता तो कुछ भी हो सकता था शरारती तत्व घायल हिरण की जान लेकर उसे खा भी सकते थे लेकिन अपनी किस्मत व पुलिस की सर्तकता से हिरण बिल्कुल सही हाथों में पहुचा।
वन विभाग को हिरण सौंपते पुलिसकर्मी।
फोटो- वन विभाग को हिरण सौंपते पुलिसकर्मी। 


जिसके बाद दोनों कांस्टेबलों ने मानवता का परिचय घायल हिरन को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन रात्रि का वक्त होने के कारण पशु अस्पताल बंद मिला, जिसके बाद उनके द्वारा चैकी में लाकर घायल घुरड़ (हिरन) का प्राथमिक उपचार दिया और उसे मदद पहुंचाई गयी, जिसके बाद सुबह होते ही घायल घुरड़(हिरन) को वन विभाग को सूचना देकर वन विभाग के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि सम्भवताः जंगल में भागते समय कहीं चोटिल हो गया होगा लेकिन मित्र पुलिस द्वारा रातभर ड्यूटी के साथ ही हिरण की मदद करना काबिलेतारीफ जरूर है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇