पंचायत चुनावः बीजेपी से पंगा लेना पड़ा महंगा! निष्कासित किए 90 पदाधिकारी..
महेश पंवार/देहरादून।
पार्टी के पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण उत्तराखंड बीजेपी (Uttarakhand BJP) ने 90 सदस्यों को निष्कासित (Expelled) कर दिया है।
![]() |
| देखिए निष्कासित नेताओं की लिस्ट-1- |
प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि अगर कोई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता अनुशासनहीनता के दायरे में आएंगे तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इन सदस्यों को पहले भी पार्टी की तरफ से चेतावनी दी जा चुकी थी।
![]() |
| देखिए निष्कासित नेताओं की लिस्ट-2- |
वहीं पार्टी द्वारा दी गई हिदायत के बावजूद जब कार्यकर्ता नहीं मानें तो हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। गौरतलब है, हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के 12 ज़िलों में पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में 6, 11 व 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 21 अक्टूबर को आएंगे।
![]() |
| देखिए निष्कासित नेताओं की लिस्ट-3- |
प्रदेश मीडिया प्रभारी डा.देवेंद्र भसीन ने बताया कि इस सूची में शामिल 90 नामों में पूर्व में जारी सूची के 40 नाम भी शामिल हैं। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर पूर्व घोषित 40 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व 50 नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पद मुक्त करने के साथ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।



