बड़ी खबर- केन्द्र सरकार का 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट! 5 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता
मुख्य बातें-
- सरकार ने महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत से बढाकर 17 प्रतिशत किया
- मंहगाई भत्तें में 5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को कैबनेट की मंजूरी।
- बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से होगा लागू।
- डीए बढ़ोतरी से सरकार पर पड़ेगा 16 हजार करोड़ का बोझ।
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी भरी खबर है, नरेंद्र मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को हुई मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को रहने-खाने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिए जाने वाले मंहगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी कर दिया है। केन्द्र की मोदी सरकार के इस फैसले से देश भर के करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा वहीं देश भर के 62 लाख पेंशनधारकों को भी इसका लाभ मिलेगा।

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को देते हुए बताया कि महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला हुआ है। पहले 2-3 फीसदी तक ही महंगाई भत्ता बढ़ता था। लेकिन इस बार केन्द्र सरकार ने 5 फिसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाया है, इस फैसले से सरकार पर 16,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ागया गया मंहगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा
आपको बतादें कि महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन बेसिक के प्रतिशत के रूप में होता है। यह भत्ता कर्मचारी पर महंगाई का असर कम करने के लिए दिया जाता है, साल 2006 में जब छठा वेतन आयोग आया था तब बेस ईयर 2006 कर दिया गया था, इससे पहले बेस ईयर 1982 था, अब सरकार ने यह व्यवस्था कर दी है कि बेस ईयर हर 6 साल पर बदला जाएगा।