लापरवाही! खंडहर भवन में होगा मतदान! पोलिंग पार्टी को झेलनी पड़ी परेशानी
![]() |
| फोटो परिचय-साहबनगर में जर्जर भवन में बनाया गया पोलिंग बूथ। |
महेश पंवार/रायवाला।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कल पहले चरण का मतदान किया जाना है। जिसको लेकर सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा से लेकर सभी तरह के इंतजाम कर दिए गए हैं। लेकिन ग्राम सभा साहबनगर प्रशासन की लापरवाही के चलते एक एसे भवन को पोलिंग बूथ बना दिया है जो जर्जर हो चुका है।
कल प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान होगा। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटे इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। थाना रायवाला में 22 मतदान केंद्र, 69 बूथों पर मतदान किया जाएगा। जिसमें से चार बूथ संवेदनशील और तीन बूथ अति संवेदनशील है। अधिकांश बोलिंग बूथों पर सभी व्यवस्थाएं हो चुकी है। लेकिन साहबनगर में प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है। यहां ऐसे विद्यालय को मतदान केंद्र बना दिया गया है जो जर्जर हो चुका है।
दो साल पहले ही यहां पढ़ने वाले बच्चों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट कर दिया गया था और तब से यह भवन खाली पड़ा है। इस बात का उस वक्त पता चला जब पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र पर पहुंची। बिना लाइट और जर्जर भवन को देख पोलिंग पार्टी भी हैरान रह गयी। भवन के परिसर में उगी झाड़ियां छत से टपकता बारिश का पानी दीवारों पर दरारें एसे भवन में पोलिंग बूथ बनाना प्रशासन की लापरवाही नही तो और क्या है। किसी तरह से जर्जर भवन में लाइट की व्यवस्था की। कमरों को मतदान कराए जाने लायक बनाया गया।
