मेरी विधानसभा में 52 फिसदी पाकिस्तान की आबादी! ये क्या बोल गये उत्तराखण्ड़ बीजेपी विधायक
- महेश पंवार/हरिद्वार।
उत्तराखंड के हरिद्वारा की ज्यालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने विवादित बयान से उत्तराखण्ड़ की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। हरिद्वार ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश मुस्लिम बहुल इलाके से विघायक चुनकर आते हैं, राठौर ने उसी मुस्लिम क्षेत्र की तुलना पाकिस्तान से करते हुए उस 52 प्रतिशत आबादी को टोटल पाकिस्तान बताया है। विधायक का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो क्लिप में सुरेश राठौर अपने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के काम की तारीफ कर रहे थे।
देखिए VIDEO - ज्यालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर का विवादित बयान
आपको बतादें कि भाजपा विधायक सुरेश राठौर सड़क शिलान्यास के कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए माइक से बालते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि यह सड़क 67 किमी लंबी है, हमारे विधानसभा क्षेत्र का दायरा भी 67 किमी है। इसमें 52 फीसदी हिस्सा तो मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र में आता है जो टोटल पाकिस्तान है। विधायक राठौर ने आगे कहा कि मैंने बचे हुए 48 फीसदी वोटों की वजह से चुनाव जीता है।
ज्यालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि हमारी राजनीति केवल 48 फीसदी वोटों पर आधारित है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि सड़क निर्माण प्रभावशाली ढंग से हो और यहां किसी भी शिकायत या क्वॉलिटी से समझौता नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि ज्वालापुर क्षेत्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और यह हरिद्वार जिले में आता है। यह सीट 2012 से बीजेपी के पास है।