रूद्रप्रयाग- चुनाव चिन्ह मिलने से पहले ही हुए लीक! बिना सिंबल मिले घर-घर चिपका दिए पोस्टर..


रूद्रप्रयाग- चुनाव चिन्ह मिलने से पहले ही हुए लीक! बिना सिंबल मिले घर-घर चिपका दिए पोस्टर..

बिना सिंबल मिले घर-घर चिपका दिए पोस्टर
बिना सिंबल मिले घर-घर चिपका दिए पोस्टर
रामरतन पंवार/रूद्रप्रयाग। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रूद्रप्रयाग के अगस्तमुनि विकासखण्ड़ मे बड़ा मामला सामने आ रहा है, सतेराखाल जिला पंचायत वार्ड में सिंबल मिलने से पहले ही सिंबल लीक हो गया, और प्रत्याशी ने बिना सिंबल मिले ही अपने बैनर में सिंबल छाप कर घर-घर चिपकावा भी दिए। 




जी हां पूरा मामला अगस्त्यमुनि विकासखण्ड़ के सतेराखाल वार्ड से है, जहां तिसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए कल यानी 9 अक्टूबर को सिंबल (चुनाव चिन्ह) मिलने हैं लेकिन गजब देखिए कि न ही अभी 9 अक्टूबर का दिन आया और न ही अभी निर्वाचन आयोग ने सिंबल बांटे लेकिन एक प्रत्याशी को सिंबल न जाने कहां से मिल गया और प्रत्याशी ने सिंबल अपने पोस्टरों में छपवा ही नही दिया बल्कि घर-घर चिपका भी दिया है। 
ऐसे में पूरे सतेराखाल क्षेत्र में अन्य सभी प्रत्याशी हैरत में पड़ गये हैं कि उन्हे तो अबतक निर्वाचन आयोग ने कोई सिंबल नही दिया एक ही प्रत्याशी को उसके सिंबल का आखिर कहां से जानकारी मिल गयी। सवाल मात्र सिंबल निर्वाचन आयोग से मिलने का ही नही है बल्कि सवाल यह भी है कि यह आचार सहिंता उल्लंघन के दायरे में आ रही है या नही। जिसको लेकर अधिकारियों मे ंभी भ्रम की स्थिति है।, 




बड़ी बात यह है कि निर्वाचन अधिकारी द्वारा सिंबल देने के बाद पोस्टरों में सिंबल प्रिंट होगा, लेकिन रूद्रप्रयाग में लगता है प्रत्याशीयों में न ही निवार्चन अधिकारियों का डर दिख रहा है और न ही चुनाव आचार सहिंता का इसलिए तो खुल्लम खुल्ला नियमों की ताक पर रख आचार संहिता तोड़ी जा रही है। 
पूरे मामले में जिला उप निर्वाचन अधिकारी एस0एस0 चोहान से हुई फोन पर बातचीत में उन्होने बताया कि अभी निर्वाचन आयोग अगस्त्यमुनि क्षेत्र में 9 अक्टूबर को सिंबल देगा, उपरोक्त मामले में उनके पास कोई लिखित शिकायत नही आई है, न ही उनके संज्ञान में मामला है, लिखित शिकायत आने के बाद नियमसंगत कार्यवाही की जायेगी। ऐसे में अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्यवाही होती है।




खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇