चमोली- भीषण र्ददनाक हादसा! वाहन दुर्घटना में अन्तेयष्टि में जा रहे 09 लोगों के मरने की आशंका..



चमोली- भीषण र्ददनाक हादसा! वाहन दुर्घटना में अन्तेयष्टि में जा रहे 09 लोगों के मरने की आशंका..

breaking news
सत्यपाल नेगी/चमोली। 

मुख्य बातें-
  • चमोली में अन्तेयष्टि में शामिल होने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त। 
  • चमोली वाहन दुर्घटना में 09 लोगों के मरने की आशंका। 
  • चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर हुआ हादसा। 
  • दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 18 से ज्यादा लोग थे सवार। 

चमोली में दर्दनाक हादसे की सूचना है, सूचना के अनुसार एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, वाहन दुर्घटना में 09 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, वही सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन व राहत व बचाव दल मौके पर पहुच गया है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है।




सूचना के अनुसार चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया। एसडीएम थराली के मुताबिक वाहन में 18 से ज्यादा लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में दस लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग अंत्येष्टी में शामिल होने जा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल दूर होने के चलते रेस्क्यू टीम को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇