वोटरों का दावा रिकॉर्ड मतों से जीतेगा दयाल सिंह रावत


वोटरों का दावा रिकॉर्ड मतों से जीतेगा दयाल सिंह रावत

 दयाल सिंह रावत
फोटो- जनता के सामने अपने विचार रखते जि0प0स0 प्रत्याशी दयाल सिंह रावत। 
वाचस्पति रयाल/नरेन्द्रनगर। 

नरेंद्र नगर। भैंतण 43 जिला पंचायत सीट पर भाजपा उम्मीदवार दयाल सिंह रावत की जीत के लिए वोटरों ने कमर कस ली है। कई वर्षों तक अध्यापन क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा चुके दयाल सिंह रावत अब सामाजिक क्षेत्र में काम करते हुए राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने को इन दिनों डूवर टु डूवर जाकर जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार के रूप में अपने लिए वोट मांग रहे हैं।




43 भैंतण  जिला पंचायत सीट पर ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि प्रत्याशी से अधिक क्षेत्रीय जनता भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत में लगी है। दरअसल इसके पीछे भी कुछ कारण हैं भाजपा उम्मीदवार दयाल सिंह रावत ओंकारानंद शिक्षा समिति के विद्यालयों  (जूनियर हाई स्कूल दुआधार, जाजल, देवलधार तथा आगर खाल) में 25 वर्षों तक प्रधानाध्यापक के पद पर  कार्यरत रहे हैं।
संयोग से ये सभी विद्यालय भैंतण जिला पंचायत वार्ड और उसके इर्द-गिर्द ही  स्थित हैं। शिक्षण कार्य के दौरान दयाल सिंह रावत का न सिर्फ लोगों से संपर्क रहा बल्कि उनकी कुशल कार्यशैली, शिक्षा और शिक्षार्थियों के प्रति समर्पण की भावना तथा काम के प्रति निष्ठा की भावना क्षेत्र के लोगों को काफी प्रभावित किया जो आज इस चुनाव में उनके काम आ रहा है।




 दयाल सिंह रावत  एक जुझारू और संघर्षशील युवा हैं, अपने जुझारू पन के कारण ही बीटीसी मान्यता प्राप्त उत्तराखंड शिक्षक संघ ने उन्हें प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया था, और वे तब तक इस संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष रहे जब तक उनकी तैनाती कहीं और नहीं हो गयी।
इतना ही नहीं रूम टू रीड संस्था द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए हुए साक्षात्कार में दयाल सिंह रावत चयनित किए गए और उन्हें कुमाऊं मंडल के चंपावत जिले में नियुक्त किया गया। रावत ने चंपावत जिले में जाकर अपना कार्यभार ग्रहण किया वह निष्ठा पूर्वक अपने कार्य में लगे थे कि कुछ महीनों बाद उनकी घर की परिस्थितियां अनुकूल नहीं रही। घरेलू विकट परिस्थितियों के कारण उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
 हिंदी और शिक्षा शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि ले चुके संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी दयाल सिंह रावत ने गांव और क्षेत्र की विकट विषम परिस्थितियों और समस्याओं को देखते हुए सामाजिक क्षेत्र को अपना कर्मस्थली बनाने का  निर्णय लिया।




 विगत 3 वर्षों से दयाल सिंह रावत 43 भैतण वार्ड की समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं, ये सभी ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से भाजपा प्रत्याशी दयाल सिंह रावत  विरोधी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। दयाल सिंह रावत के जुझारू पन और क्षेत्र में  उनके वर्चस्व को देखते हुए कांग्रेस ने तो यहां अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा है।
पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, गजा भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खाती,वरिष्ठ भाजपा नेता भास्कर गैरोला, जगदंबा कोठियाल, जयपाल सिंह नेगी,प्रेमलाल,विक्रम सिंह कैंतुरा,धन सिंह रावत, अनिल सिंह, नरेंद्र नगर भाजपा मंडल महामंत्री धर्मानंद रतूड़ी ये सभी अपनी पूरी टीमों के साथ दयाल सिंह रावत के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇