रूद्रप्रयागः ग्रामीणों ने बीडीसी मेम्बर के साथ ही ग्राम प्रधान को भी चुन लिया निर्विरोध!

रूद्रप्रयागः ग्रामीणों ने बीडीसी मेम्बर के साथ ही ग्राम प्रधान को भी चुन लिया निर्विरोध! 
ग्राम प्रधान भी चुना गया निर्विरोध!
हरीश चन्द्र/ऊखीमठ।
पंचायत चुनाव के शंखनाद के साथ ही लोग अब चुनाव से पहले ही आपसी सहमति से प्रतिनिधियों को भी चुन रहे हैं, एक के बाद एक ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को निर्विरोध चुना जा रहा है, और अब तो खबर है कि ऊखीमठ के रूद्रपुर देवताल जिले का पहला बीडीसी मेंम्बर भी निर्विरोध चुना जा चुका है, ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही ग्राम प्रधान रूद्रपुर का भी निर्विरोध चयन किया गया है। 


रुद्रप्रयाग जिले के व ऊखीमठ ब्लॉक में पड़ने वाला ग्रामसभा रुद्रपुर में समस्त ग्रामसभा वासियों ने निर्विरोध प्रधान व क्षेत्र पचायत सदस्य चुना है, ग्रामीणें ने आपसी बैठक कर प्रधान पद पर मंजू देवी व क्षेत्र पचायत सदस्य रूद्रपुर देवताल सन्दीप कुमार आर्य को निर्विरोध चुनने का फैसला लिया है। ग्रामीणों द्वारा निर्विरोध चुने गये दोनों प्रतिनिधियों के सामाजिक कार्यो और गांव में छवि के फलस्वरूप ही ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है, वही ग्रामीणों ने बैठक में ग्रामसभा द्वारा मंजू देवी, सन्दीप कुमार आर्य को निर्विरोध चुनने पर खुशी भी जाहिर की है। 


निर्विरोध प्रधान व बीडीसी को बधाई देने ग्रामीण।
फोटो- ग्रामीणों द्वारा बैठक में निर्णयनुसार निर्विरोध प्रधान व बीडीसी को बधाई देने ग्रामीण। 
निर्विरोध प्रधान(सम्भावित) मंजू देवी ने कहा कि जिस प्रकार से ग्राम सभा की पूरी जनता ने मुझ पर विस्वास करके प्रधान पद का भार सौंपने का निर्णय लिया है, मैं इसके लिए समस्त गांव के का धन्यवाद करती हूं। और उन्हें विस्वास दिलाती हु कि में उनके विश्वास पर खरा उतर कर गांव में समस्याओ का निराकरण करूँगी। वही क्षेत्र पचायत सदस्य सन्दीप कुमार आर्य ने कहा कि में समस्त क्षेत्रीय जनता व ग्राम सभा की जनता का आभार करता हुं कि समस्त जनता ने मुझ को क्षेत्र पचायत सदस्य का जिम्मा सौंपने जा रही है, मैं पूरी कोशिस करूँगा की क्षेत्र व ग्राम सभा में जो भी समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है उनको जल्द से जल्द दूर हों। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇