धनकुराली ग्राम पंचायत में बना रूद्रप्रयाग जिले का पहला निर्विरोध प्रधान!
रामरतन सिंह पंवार
पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है, ग्रामीण इलाकों में चारों तरफ पंचायत चुनाव में लड़ रहे प्रत्याशियों का शोर गुल शुरू हो गया है, लेकिन इससे इतर कई गांव ऐसे भी हैं जहां अब लोग आपसी सहमति से निर्विरोध प्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से कर रहे है, रूद्रप्रयाग जिले में भी इसकी शुरूआत हो चुकी है, जिले के जखोली विकासखण्ड़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धनकुराली मे धूम सिह राणा को गांव की सहमति से निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है।
पिछली बार यह सीट सामान्य महिला थी। ज्ञात हो कि वर्तमान समय मे पंचायत चुनाव का दौर चल रहा अपने आप को जनप्रतिनिधि चुने जाने हेतू पंचायत चुनाव मे उतरे उम्मीदवार जनता के बीच जा कर वोट मांग रहे। अक्सर लोकतंत्र मे वोट मांगने का एक यही तरीका है, बता दे कि धनकुराली जखोली का एक छोटा सा गांव है तथा गांव की आबादी लगभग साढे तीन सौ के आसपास है आज से पांच साल पहले धनकुराली बजीरा ग्राम पंचायत का एक हिस्सा था। लेकिन धनकुराली को वर्ष 2013-14 मे बजीरा गाँव से हटा कर अलग ग्राम पंचायत बनाई गई थी।
आज धनकुराली की जनता ने एकता का परिचय देते हुए धूम सिंह राणा को निर्विरोध प्रधान निर्वाचित किए गये। धूम सिंह राणा को निर्विरोध चुने जाने पर पूरे गांव मे खुशी का माहौल बना हुआ है, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रधान के चुनाव के दौरान अन्य गांवों में बढ़ती रंजीश को देखते हुए उन्होने इस बार एक योग्य व्यक्ति का बिना चुनाव किए ही सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रधान चुनने का फैसला लिया है, गांव के इस फैसले से सभी ग्रामवासी खुश हैं।
