रूद्रप्रयागः पंचायत चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, तथा जखोली मे स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण..
राजेश नेगी/रूद्रप्रयाग।
पंचायत चुनाव को लेकर अब प्रशासन ने भी कमर कस दी है, पंचायत चुनाव को लेकर कोई कमी न रह जाए इसके लिए स्वम् डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल व एसपी अजय सिंह मोर्चा संभाले हुए है, दोनों अधिकारियों ने आज ने विकासखंड ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, तथा जखोली मे स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया, और निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2019 की व्यवस्थाओं के मध्यनजर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल तथा पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को जनपद के तीनों विकासखण्डों का भ्रमण कर पंचायत निर्वाचन हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकासखंड ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, तथा जखोली के निरीक्षण के दौरान वहां पर स्थापित कन्ट्रोल रूम, कन्ट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों का रोस्टर चैक किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को बैलेटे बाक्स चैक करने और उसमें ग्रिशिंग आदि कराने के निर्देश दिये जिससे मतदान के दिन उसे खोलने और सील करने में कोई व्यवधान न आ सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकासखंडों में मतदान से पूर्व नामांकन हेतु की गई व्यवस्थाओं, बैरिकेटिंग, मतगणना स्थल आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थिता नोडल, प्रभारी अधिकारी, अपर प्रभारी अधिकारियों सहित खण्ड विकास अधिकारियों को नामांकन से पूर्व सम्पूर्ण व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कन्ट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहे इसके लिए कार्मिकों की 8-8 घंटे की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विकासखंडों में नामाकंन से पूर्व सुविधा काउण्टर स्थापित करने को कहा, जिससे नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी को कोई असुविधा न हो और प्रत्याशियों को सभी प्रपत्रों, स्टाम्स पेपरों, फार्मो की जानकारी सुविधा काउण्टर से मिल सके। जनपद पुलिस अधीक्षक ने सभी विकासखंडों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली अपने मातहतों को नामांकन से पूर्व सुरक्षा के सभी इंतजामात करने के निर्देश दिये। उन्होंने 16 सितम्बर से वितरित होने वाले नामांकन पत्रों में पूरी पारदर्शिता बरतने के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी को सभी विकासखंडों में पर्याप्त मात्रा में स्टाम्स पेपरों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय, उप जिलाधिकारी वरुण अग्रवाल, ऐन ऐस नगन्याल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंद्र जीत बोस, पी एम जी एस वाय पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी वाय एस टम्टा, तहसीलदार जयवीर राम, अन्य कार्मिक उपस्थित थे।
