गांव के विकास के लिए प्रधान और सदस्य क्षेत्र पंचायत निर्विरोध।।।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रमिला देवी
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के तुल्याड़ा ग्राम पंचायत के लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए एक जुटता दिखाई है। जहाँ प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य को सर्वसम्मत्ति से चुना गया। सर्वसम्मति से चुने गए इन पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विकास और हर सरकारी योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने की बात कही।



नवनिर्वाचित बीडीसी मेम्बर भूपेन्द्र कुमार
तुल्याड़ा गांव में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 26 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी रवींद्र कुमार को ग्राम प्रधान चुना है। प्रमिला 12वीं तक पढ़ी हुई हैं। और बीडीसी मेम्बर 27 वर्षीय भूपेंद्र कुमार पुत्र भग्यान दास को चुना गया। भूपेंद्र कुमार का फार्मेसी में डिप्लोमा है। बता दें की क्षेत्र पंचायत सदस्य के अंतर्गत नेरी ग्राम सभा भी शामिल है।  तुल्याड़ा निवासी गंभीर सिंह पंवार, बीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, जलम दास आदि ने बताया कि गांव के इतिहास में पहली बार प्रधान और सदस्य क्षेत्र पंचायत को निर्विरोध बनाया गया है। इन्होंने बताया की प्रतिनिधि निर्विरोध होने से गांव में होने प्रत्येक काम में आम सहमति होती है, जिससे विकास कार्यों को गति मिलती है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रमिला देवी बीडीसी मेम्बर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के बड़े बुजुर्गों ने उन पर भरोसा जताया है। उनकी उम्मीदों पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसी तरह चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में कुल 27 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇