बजट ठिकाने लगाने की जुगत में विद्युत विभाग रूद्रप्रयाग! नदी में लगा रहे बिजली के खम्बे..
रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में विकास कार्यो के लिए तो लाखों बजट आता है और अगर ये बजट सही मायनों में जांच पड़ताल के बाद धरातल पर लगे तो जिला मुख्यालय की तस्वीर भी बदल सकती है, लेकिन हकीकत धरातल पर कुछ और ही देखने को मिलती है, ताजा मामला विद्युत विभाग रूद्रप्रयाग से जुड़ा हुआ है जो कि अलकनन्दा और मंदाकिनी नदी को रात्री रिवर व्यू के बनी लाखों की योजना में दोनों नदियों के जलस्तर की परिधि के अन्दर ही बिजली के खम्बे लगा रहा है, ये मालूम होते हुए भी कि अगली बरसात में योजना के अर्न्तगत लगे ये खम्बे बह जायेंगे, अब इसे बजट ठिकाने लगाने की रणनीति न कहें तो क्या कहें।
![]() |
| फोटो- जलस्तर के करीब लगाये जा रहे विद्युत विभाग के पोल। |
क्या कहते हैं स्थानीय सभासद व अधिकारी
________________________________________
बिजली विभाग के अधिकारी जानबूझ कर योजना के खम्बों को इतने नीचे लगा रहे हैं ताकि वह बह जाएं वह अगली बार फिर योजना के लिए बजट लाया जा सके, हमने विभाग के अधिशासी अधिकारी से मौके पर ही आपत्ति भी की थी लेकिन उन्होने हमारी एक नही सुनी, जबकि इन खम्बों को लगाने के लिए कई अन्य उपयुक्त जगह भी नदी किनारे मौजूद हैं लेकिन सबकुछ जानबूझ कर किया जा रहा है।
- सुरेन्द्र सिंह रावत, स्थानीय सभासद।
________________________________________
जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग के अथक प्रयासों के बाद बीएचईएल की सीएसआर मद से 19 लाख रूपये की लागत से रात्री में अलकनन्दा व मंदाकिनी नदी में रिवर व्यू के लिए ये योजना बनायी गयी है, स्थानीय सभासद ने हमसे इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग के सामने मामले को रखा गया है, अगर खम्बे बरसात में जलस्तर में बढ़ने पर बहने वाली स्थान पर लगे हैं तो उन्हे हटा लिया जायेगा।
- मनोज सती, अधिशासी अधिकारी, विद्युत विभाग।
________________________________________

