रायवाला- सेना और पुलिस ने पुलों की सुरक्षा जांच. . .

सेना और पुलिस ने पुलों की सुरक्षा जांच 
सेना और पुलिस ने पुलों की सुरक्षा जांच
फोटो-रायवाला में पुलिस के साथ पुलों की सुरक्षा जांचते एरिया कमांडर एमएस काला।
महेश पंवार / रायवाला 
राजधानी देहरादून को अन्य जिलों से जोडने वाले पुलों की सुरक्षा को लेकर सेना व पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा जांच अभियान चलाया। इस दौरान रियर एरिया सिक्योरिटी, एक्ससाइज के एरिया कमांडर एमएस काला ने रायवाला और ऋषिकेश पुलिस से उनके सुरक्षा सिस्टम को लेकर चर्चा की। 

सेना रियर एरिया सिक्योरिटी, एक्ससाइज के एरिया कमांडर एमएस काला रायवाला पहुंचे जहां उन्होने पुलिस टीम के साथ हरिद्वार-दून हाईवे पर रायवाला के समीप बने सुसुवा और हरिपुरकलां स्थित सूखी नदी के उपर बने रेलवे और हाइवे पर बने पुलों की सुरक्षा जांची। इस दौरान सेना के एरिया कमांडर एमएस काला ने रायवाला और ऋषिकेश पुलिस से उनके सुरक्षा सिस्टम को लेकर चर्चा कर आपदा प्रबंधन प्लान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने पुलिस से जाना कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस किस तरह हालात को कंट्रोल करेगी। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने सेना एरिया कमांडर को पुलिस के सुरक्षा व संचार सिस्टम की जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकता पड़ने पर किस तरह सेना और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य बनाया जा सके। 

सूत्रों के मुताबिक कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से सेना मॉक ड्रिल कर रही है। इसी तर्ज पर राजधानी देहरादून को अन्य जिलों से जोडने वाले पुलों की सुरक्षा को लेकर सेना व पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, रोमिल कुमार आदि मौजूद रहे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇