देखिए विडियोः हाथी ने राष्ट्रीय राजमार्ग में लगा दिया जाम..
दलीप कश्यप/कोटद्वार।
राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कोटद्वार- दुगड्डा के मध्य पांचवे मील में आज सुबह 6बजे एक टस्कर हाथी आ गया। करीब एक घंटे तक हाथी सड़क किनारे खड़ा रहा जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में भारी जाम लग गया। लोग करीब एक घण्टें तक हाथी के राष्ट्रीय राजमार्ग से हटने का इन्तजार करते रहे, जब हाथी हाईवे से हटा तक जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और जाम खुल पाया।
देखिए विडियों हाथी ने कैसे लगाया राष्ट्रीय राजमार्ग मे जाम।
सड़क के दोनो तरह वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। यात्रियों के द्वारा जब हाथी को भगाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया तो वनकर्मियों के भी पसीने छूट गए लेकिन हाथी अपनी जगह से हिला तक नही। एक घण्टे बाद हाथी खुद ही जंगल की और चला गया। गनीमत रही कि हाथी ने इस दौरान कोई तांडव नही दिखाया नही तो कई लोगो की जाने जा सकती थी क्योकि सोशियल मीडिया के एक्टिव लोग वीडियो और फोटो खींचने के लिए हाथी के काफी करीब पंहुच गए थे। इस जगह पर हाथीयो का झुण्ड रोज आता है और कई बार लोग इन हाथियों के शिकार भी हो चुके है। लेकिन वह विभाग के द्वारा इस जगह पर हाथियों के आवागमन के दौरान वन कर्मी तैनात नही किए जा रहे है।जबकि कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके है।