मुख्यालय से नदारद है ईई गौरव थपलियाल, आराकोट आपदा में भी रहे गायब !


हरीश थपलियाल, उत्तरकाशी।।।  विश्व बैंक लोनिवि खंड में तैनात अधिशासी अभियंता गौरव थपलियाल  के लगातार मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण प्रतिदिन सीमांत क्षेत्र के लोगों को निराश वापस लौटना पड़ता है। बता दें कि 8 मार्च 2019 को ईई गौरव थपलियाल ने तैनाती ली थी। शुरुआती दौर में दो चार ही दिन थे जब इंजीनियर साहब मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में बैठे होंगे। आज 6 माह का समय हो गया है, किंतु साहब उत्तरकाशी बैठने को तैयार नही है। इतना ही नही उत्तरकाशी में इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा आई मगर ईई साहब तब भी नदारद रहे। लेकिन जिम्मेदारों ने इनकी कोई खबर न ली।
जबकि आपदा के लिहाज से उत्तरकाशी बेहद संवेदनशील है, उत्तरकाशी में वर्ल्ड बैंक के तहत कई पुलों को उच्चस्तरीय कमेटी ने मंजूरी दी है, जबकि खुद वर्ल्ड बैंक के ई.गौरव थपलियाल मंजूर हुए पुलों पर टाल मटोल कर रहे है। ऐसे में स्वीकृत हुए दर्जनों पुल पर ब्रेक लग सकता है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि साहब देहरादून, टिहरी में आकर उत्तरकाशी का काम निपटा रहे है। साथ ही जरूरी कागजातों को मेल से मंगवा रहे हैं। लेकिन साहब को उत्तरकाशी बैठना ही नही है।
चाहे कुछ भी हो जाये ?  जब आराकोट में आई तबाही में नही मौजूद थे तो अब क्या !
पहाड़ी खबरनामा को यह भी खबर मिली कि ईई गौरव थपलियाल को जब उत्तरकाशी आना होता है, तो रातों-रात गाड़ी देहरादून पँहुची, सुबह साहब जी उत्तरकाशी आये अपना काम निपटाया फिर रात्रि विश्राम को चले देहरादून ? यह भी सिर्फ एक आद ही बार हुआ होगा।
बाकी 6 माह से गायब है। अब इस मामले में डीएम से लेकर सीएम  क्यों मौन है ! इसका जवाब किसी के पास नही है ?  होता तो आराकोट में इतनी बड़ी तबाही में वर्ल्ड बैंक का यह अधिकारी गौरव थपलियाल जिला मुख्यालय में मौजूद होता !
प्रदेश में शिक्षक, डॉक्टर ही नही यहां इंजीनियर भी पहाड़ नही चढ़ना चाहता ? ऐसे में कोई भी अधिकारी जिलाधिकारी की बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ कर जाएगा तो जाहिर सी बात है कि विभागों में काम का दबाव अवश्य बढ़  जाएगा
।।। इस पूरे मामले पर जब ईई गौरव थपलियाल से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मामले को सिरे से नकारा है, उन्होनें बताया कि आपदा के दौरान भी मैं आराकोट में मौजूद था। और मुझे देहरादून ऑफिसियली कार्यों से जाना पड़ता है। ऐसा नही है की मैं उत्तरकाशी मुख्यालय में नही बैठता, यह सिर्फ अफवाह मात्र है।
यमुनोत्री के विधायक केदार सिंह रावत ने बताया की विश्व बैंक लोक निर्माण विभाग खंड के ईई गौरव थपलियाल की अनुपस्थिति के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि वर्ल्ड बैंक का यह अधिकारी उत्तरकाशी में रहने के लिए इंट्रेस्टेड नही है। इन्हें मन मुताबिक पोस्टिंग दी जाय।
 गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत ने वर्ल्ड बैंक के उप कार्यक्रम प्रबंधक दयानंद को कहा कि ईई गौरव थपलियाल जिले में नही बैठता है, यहाँ कई काम पैंडिंग पड़े हैं। विधायक ने  डीपीएम दयानंद को जानकारी दी की ईई पर जिलाधिकारी के स्तर से एफआईआर करवाई जाएगी।।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇