देखिए विडियो- आखिर क्यों लोगों ने निकाल दी कोटद्वार नगर निगम की शव यात्रा..
दलीप कश्यप/कोटद्वार।
नगर निगम कोटद्वार लचर कार्यप्रणाली से रतनपुर के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रतनपुर के ग्रामीणों के लिए नगर निगम का ट्रेचिंग ग्राउंड सरदर्द बना हुआ। घनी आबादी के बीच बने ट्रेचिंग ग्राउंड को हटाने के लिए कई बार ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन से गुहार लगा चुके है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।
देखिए विडियो जब लोगों ने निकाल दी नगर निगम की शव यात्रा।
दिन प्रतिदिन ट्रेचिंग ग्राउंड कि गन्दगी से क्षेत्र में बीमारी फैलने कस खतरा बना हुआ है। कूड़े की बदबू से घरो के अंदर रहना दुस्वार हो चुका है।जिससे आज मजबूरन ग्रामीणों को नगर निगम और प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों ने नगर निगम और प्रदेश सरकार को चेताने के लिए स्थानीय झंडाचोक से तहसील तक प्रदेस सरकार और नगर निगम की शवयात्रा निकाली। जिसमे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया अगर जल्दी ही आबादी के बीच से इस ट्रेचिंग ग्राउंड को नही हटाया गया तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।