देखें विडियोः कम्पनी के मैनेजर की पिटाई कर जूतों की माला पहना झुलुस निकालने का विडियो हुआ वायरल
हरीश थपलियाल/टिहरी।
टिहरी जिले में आल वेदर रोड़ के कार्य में लगी कम्पनी के एक प्रोजेक्ट मैनेजर पर घर में धुसकर चोरी का अरोप लगा है, स्थानीय लोगों ने प्रोजेक्ट मैनेजर के गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाने के साथ ही जमकर पिटाई की है, जिसका विडिया सोशल मीडिया मे भी वायरल हो रहा है।
देखें विडियोः कम्पनी के मैनेजर की पिटाई कर जूतों की माला पहना झुलुस निकालने का विडियो
टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे 94 आलवेदर रोड़ निर्माण कार्य में लगी कम्पनी के पीएम (प्रोजक्ट मैनेजर) के पिटाई कर जुलुस निकालने का एक विडियो वायरल हुआ है, कम्पनी के मैनेजर पर आरोप है कि मैनेजर शनिवार रात को कण्डीसौड़ तहसील क्षेत्रान्त्रगत के राजस्व पुलिस क्षेत्र के साँकरी गाँव मे देर रात एक घर में घुसने क प्रयास कर रहा था लेकिन घर के एक बच्चे की नजर अचानक एक लाईट पर पड़ी जिसके बाद गाँव के लोग इकठ्ठा हो गये और मैनेजर को पकड़ कर कमरे में बन्द कर दिया। सुबह होते ही आसपास के लोग भनक लगते ही इकठ्ठा हो गये और आरोपी की पिटाई कर बाजार में घुमाया और राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया वही आरोपी का कहना है कि वह शराब के नशे में था उसे होश नही था कि वह कहाँ जा रहा है राजस्व पुलिस कमांद के द्वारा आरोपी के विरुद्ध तहरीर के आधार पर सीआरपीसी की धारा के अंतर्गत चालान किया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी के सम्मुख पेश किया जा रहा है।