त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर पुलिस ने कसी कमर! एसपी अजय सिंह ने ली बैठक..

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर पुलिस ने कसी कमर! एसपी अजय सिंह ने ली बैठक.. 
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर पुलिस ने कसी कमर
पुलिस कार्मिकों को POLICE MAN OF THE MONTH के रूप में सम्मानित करते हुए एसपी अजय सिंह
भूपेन्द्र भण्डारी/रूद्रप्रयाग। 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रूद्रप्रयाग पुलिस ने तैयारियाॅ शुरू कर दी हैं, रूद्रप्रयाग में एसपी अजय सिंह ने जिले के सभी थाना व चैकी प्रभारियों के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न किए जाने हेतु बैठक ली गई, तथा निर्देशित किया गया कि सभी प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत चुनाव से पूर्व आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही, अवैध शराब की बरामदगी, लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करने की कार्यवाही इत्यादि समय से करना सुनिश्चित करें साथ ही होने वाले चुनाव से पूर्व चुनाव ड्यूटी हेतु लगने वाले पुलिस बल के ठहरने के संबंध में स्थान चिन्हित करते हुए स्थलों पर प्रचलित कमियों के संबंध में अवगत कराएंगे।

इस अवसर पर विगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों जैसे अवैध शराब की बरामदगी, जनपद में पंजीकृत हुए अनैतिक देह व्यापार संबंधी अभियोग से पूर्व सूचना संकलन, वर्तमान में प्रचलित समन एवं वारंटो की तामीली हेतु प्रचलित अभियान में उत्कृष्ट कार्य इत्यादि करने वाले 07 पुलिस कार्मिकों को POLICE MAN OF THE MONTH के रूप में सम्मानित करते हुए प्रशस्ति दिया गया। बैठक की समाप्ति के उपरांत कोतवाली रुद्रप्रयाग भोजनालय में सभी कार्मिकों के साथ सामूहिक रूप से भोजन भी किया गया। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇