रूद्रप्रयागः घरड़ा गांव की निर्विरोध प्रधान चुनी गयी ममता देवी..
जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घरड़ा मे ममता देवी पत्नी शिव सिंह राणा को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है बता दे कि जखोली मे लगातार निर्विरोध प्रधान चुने जाने का सिलसिला जारी है यह पहला अवसर जहां घरड़ा गांव मे आजादी के पहली बार बड़ी शालीनता के साथ ग्रामीणों के द्वारा निर्विरोध प्रधान पद पर अपनी सहमति दी।
प्रधान को चुन लिया गया।घरड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव ने पढा लिखा प्रतिनिधि चुना है।निवर्तमान प्रधान बलवीर सिह राणा ने बताया कि आज पहली बार गांव ने एकता का परिचय दिया है तथा बिना मतभेद के ममता देवी का समर्थन किया गया, इस मौके पर भगवान सिह बुटोला, गजपाल सिह, रूप सिह, राणा,शिब सिंह राणा समेत सभी ग्रामीण मौजूद रहे।
