राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रमेश प्रसाद बडोनी का अभिनंदन

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रमेश प्रसाद बडोनी का अभिनंदन 
शिक्षक रमेश प्रसाद बडोनी
महेश पंवार / रायवाला।
प्रतीतनगर स्थित संपत्ति देवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रमेश प्रसाद बडोनी का अभिनंदन किया गया। उन्होने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ हमारे द्वारा नवाचार भी किये जाते रहने चाहिये जिससे विद्यार्थी किसी भी विषय को सरलतम और व्यवहारिक तरीके से सीख सकें।रविवार को प्रतीतनगर के संपत्ति देवी पब्लिक स्कूल में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रमेश प्रसाद बडोनी का संपत्ति देवी को प्रधानाचार्या सरस्वती चमोली व प्रबन्धक प्रमोद चमोली ने शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। 

कार्यक्रम शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गणेश वंदना के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम में रमेश प्रसाद बडोनी ने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ हमारे द्वारा नवाचार भी किये जाते रहने चाहिये। ऐसा करने से विद्यार्थी किसी भी विषय को सरलतम और व्यवहारिक तरीके से सीख सकते है। उन्होंने पढ़ाने में सूचना संचार तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या सरस्वती चमोली ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे व्यवसायीकरण एवं जीवन मूल्यों में गिरावट के कारण शिक्षकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। केवल ज्ञान के विकास से ही समाज की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती। विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद चमोली ने कहा कि शिक्षकों की मौलिक जिम्मेदारी ‘ज्ञान एवं विवेक‘ से परिपूर्ण पीढ़ी का निर्माण करना है। ज्ञान के साथ विवेक जरूरी है। विवेक सम्मत ज्ञान से ही मानवीय समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। कार्यक्रम में प्रेमवती बडोनी दीवान चैहान, सूरज प्रकाश, राजेंद्र रतूड़ी, संतोष चमोली, कांति नौटियाल, मुकेश डंगवाल, हरि प्रसाद आदि रहे। फोटो-शिक्षक रमेश प्रसाद बडोनी को शाॅल भेंट करतीं प्रधानाचार्या सरस्वती चमोली व प्रमोद चमोली।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇