सुप्रीम कोर्ट में दो से अधिक बच्चों वाले मामले में सरकार को लगा झटका! सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट में दो से अधिक बच्चों वाले मामले में सरकार को लगा झटका! सुनवाई जारी। 
महेश पंवार देहरादून 
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 

वहीं तीन बच्चे वालों के चुनाव लड़ने पर रोक संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली डबल बेंच ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया है। अब फिलहाल इसी नियम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी। 
बता दें कि गुरुवार को हाईकोर्ट ने 25 जुलाई 2019 से पहले दो बच्चों से अधिक वाले ग्राम पंचायत प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए योग्य करार दिया था। इस फैसले के विरुद्ध राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी।

दो से अधिक बच्चों वाले भाजपा की प्रत्याशी सूची में
प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों के चुनाव नहीं लड़ने देने के पक्ष में है, लेकिन भाजपा ने चुनाव में कुछ ऐसे उम्मीदवार तय कर दिए हैं, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। हाईकोर्ट के दो बच्चों पर आए फैसले के खिलाफ त्रिवेंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार को बड़ा झटका लगा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇