रूद्रप्रयागः बसुकेदार में यूटिलिटी खाई में गिरी! 1 की मौत 17 घायल..
सत्यपाल नेगी/रूद्रप्रयाग।
रूद्रप्रयाग के बसुकेदार के स्यूर बांगर बिनोवा मोड़ के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गयी, यूटिलिटी वाहन में कुल 18 लोग सवार बताये जा रहे थे, घटना में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 17 लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिसमे से 9 लोग गम्भीर घायल बताये जा रहे हैं, सूचना के बाद एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम मौके पर पहुची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू आपरेशन चला घायलों को अस्पताल पहुचाया गया।
घटना दोपहर की बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण जो भी रहा हो लेकि 18 यात्री एक यूटिलिटी पर सवार होना भी एक बड़ी वजह इस दुर्घटना की रही, जिससे परिवहन विभाग के साथ ही पुलिस विभाग को लेकर भी सवालिया निशान उठते हैं, आखिर जिस तरह से इस समय नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही है और छोटी छोटी बातों पर लोगों के हजारों में चालान किए जा रहे है, इस सबके बीच एक यूटिलिटी वाहन धडल्ले से 17 लोगों को सड़क में लेकर दौड़ रहा होता है और किसी को भनक तक नही लगती।
वही दुर्घटना में रमेश लाल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बलवन्त सिंह, मुकेश लाल, जसदेई देवी, नीमा देवी, सरस्वती देवी, सूरजी देवी, मनोज लाल, गेंदा देवी, महेश लाल, राधा देवी, श्याम लाल, दर्शनी देवी, अवतारू लाल, दिपक लाल, सज्जन दास, जगमोहन, बीरमदास घायल हैं। सभी घायलों का अगस्तमुनि अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर ये लोग अगस्तमुनि आए थे।

