केदारनाथ में हेली क्रेश! बाल बाल बचे 6 यात्री।

कैलाश सिंह/रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा, गनीमत ये रही कि हेली में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं, केदारघाटी मे कल सांय की जोरदार बारिश के बाद आज केदारनाथ धाम मे मौसम खुलने के बाद हवाई सेवाएं शुरू हुई ही थी कि इस बीच आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे केदारनाथ धाम मे एक हादसा होने से बच गया। लैंड करते समय हेलीकाप्टर का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। हेलीकाप्टर Utc air कंपनी का बताया जा रहा है। गनीमत ये रही कि यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं। सभी  यात्री सुरक्षित हैं, बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम मे आपदा के बाद  हेलीकाप्टर क्रैश होने की यह 7 वीं घटना है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇