रूद्रप्रयागः ग्राम पंचायत सेमी तली भेसारी में बनी कल्पेश्वरी देवी निर्विरोध प्रधान

रूद्रप्रयागः ग्राम पंचायत सेमी तली भेसारी में बनी कल्पेश्वरी देवी निर्विरोध प्रधान 
ग्राम पंचायत सेमी तली भेसारी में बनी कल्पेश्वरी देवी निर्विरोध प्रधान
निर्विरोध प्रधान बनने पर कल्पेश्वरी देवी
रिपोर्ट हरीश चंद्र/ऊखीमठ 
ऊखीमठ ब्लॉक में पड़ने वाला ग्राम पंचायत सेमी तली भेसारी में समस्त ग्राम पंचायत द्वारा चुनाव से पहले सोमवार को एक बैठक बिठाई गई जिसमें समस्त ग्राम पंचायत की जनता द्वारा प्रधान पद पर कल्पेश्वरी पत्नी अंकित लाल को निर्विरोध प्रधान चुना गया। 
निर्विरोध प्रधान बनने पर कल्पेश्वरी देवी ने समस्त ग्राम पंचायत की जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि जिस प्रकार से ग्राम पंचायत की जनता ने मुझ पर प्रधान पद के लिये विश्वास जताया, उसी प्रकार में भी उनका विश्वास नही टूटने दूँगी। कहा कि मेरी प्रधान बनने के बाद सबसे पहले गांव की छोटी बड़ी समस्याओं को पूरी करने की कोशिश करुँगी। जिससे गांव में किसी भी प्रकार की समस्या न रहे। वही कल्पेस्वरी देवी को समस्त जतना द्वारा निर्विरोध प्रधान बनने से जनता में खुशी का माहौल बना है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇