रायवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा टप्पेबाज, चोरी का सामान बरामदमोतीचूर स्टेशन से पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
महेश पंवार / रायवाला।
रायवाला पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के पास से (एक लाख 48 हजार पांच सौ) रूपए और एक मोबाइल बरामद किया है। युवक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार रायवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोतीचूर स्टेशन से एक टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक लाख 48 हजार पांच सौ रूपये और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम शेखपुर पोस्ट भटवाड़ा थाना कोतवाली घाटमपुर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र श्रीराम द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक गीता चैधरी को दी गयी।
थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई विनोद कुमार, विक्रम सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल प्रवीण सिंधु, सचिन सैनी, दिनेश मेहर और नवनीत छह लोगों की टीम बनाई गयी। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक तिर्मल स्वामी (48) पुत्र स्वर्गीय पीरमल स्वामी किराएदार पूर्ण चंद निवासी हाउस नंबर 241 मदनगिरी अंबेडकर नगर थाना पांच नंबर दक्षिणपुरी दिल्ली को मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। फोटो-रायवाला में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाला युवक।
